एक्सप्लोरर

UGC NET 2020 Tips: यूजीसी नेट जून 2020 में पायें सफलता, पढ़ें यह जरूरी टिप्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में सफलता हासिल करने के लिए क्या – क्या और कैसे पढ़ें? जानें विशेषज्ञ की राय

UGC NET 2020 Tips: भारत के किसी विश्वविद्यालय अथवा संबद्ध महाविद्यालय में लेक्चरर/ असिस्टेंट प्रोफ़ेसर का पद एक अत्यंत महत्वपूर्ण पद होता है. इस पद में पैसा भी है इज्जत और शोहरत भी. बहुतायत युवकों का यह सपना होता है कि वे इन पदों पर नौकरी करके एक सम्मानित जीवन जीयें. इसके लिए सबसे पहले जरूरी होता है कि वे इन पदों पर भर्ती होने के लिए वांछित योग्यताओं को प्राप्त करें. इन योग्यताओं में से नेट (NET) पास करना एक अनिवार्य योग्यता है. नेट अर्थात राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा एक वर्ष में दो बार (जून और दिसम्बर) आयोजित की जाती है. इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाता है.

यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा  जून 2020: आवेदन प्रक्रिया

वैसे तो यह परीक्षा क्वालीफाइंग नेचर की होती है. परन्तु अधिक अंक प्राप्त करने का अपना महत्त्व भी होता है. जिन अभ्यर्थियों के अंक अधिक होते हैं और उम्र 30 वर्ष से कम होती है उन्हें फेलोशिप भी प्रदान की जाती है. यूजीसी नेट जून परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च 2020 से शुरू हो सकती है. तथा ऑनलाइन आवेदन करने की संभावित अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2020 है. यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा  जून 2020 का आयोजन 15 जून 2020 से लेकर 20 जून 2020 तक किया जायेगा. यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से की जायेगी.

यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा  जून 2020: योग्यताएं 

यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2020 के लिए वे सभी भारतीय नागरिक पात्र होंगें जिन्होंने न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री की हो और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष से कम रखते हों. जबकि असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है.

यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न:

इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं. पहला पेपर जनरल नालेज, टीचिंग/रिसर्च एप्टिट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी, कॉ्प्रिरहेंशन व जनरल अवेयरनेस का होता है. इसमें 50 प्रश्न पूंछे जाते हैं. जो सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होते हैं. प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है. इस पेपर को हल करने के लिए 1 घंटे का समय निर्धारित होता है. वहीं दूसरा पेपर विषय का होता है इसके लिए 84 विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होता है. अभ्यर्थी को उसी विषय से संबंधित प्रश्नों को हल करना होगा जो विषय आवेदन के समय भरे होंगें. इस पेपर में 100 प्रश्न होंगें. जिसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं. इस पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा. दोनों पेपरों के बीच में 30 मिनट का अंतराल होगा.

महत्वपूर्ण टिप्स

  • अभ्यर्थियों को गत वषों के प्रश्नों को समयबद्ध तरीके हल करना चाहिए.
  • विषयों का गहन अध्ययन करना चाहिए.
  • परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कोई शार्ट कट तरीका नहीं होता इस लिए समस्त पाठ्यक्रम को कवर करना चाहिए.
  • बुक्स को पढ़ते समय आवश्यक स्टडी मैटेरियल का नोट बनाते रहना चाहिए. परीक्षा नजदीक आने पर इसे दोहराते रहना चाहिए.
  • दोनों पेपरों के लिए समय को निर्धारित कर लेना चाहिए.
  • एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 साल में सबसे कम रहा नीट पीजी 2026 का कट ऑफ, जानें क्या है वजह?
6 साल में सबसे कम रहा नीट पीजी 2026 का कट ऑफ, जानें क्या है वजह?
CSIR यूजीसी नेट जून 2026 का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड 
CSIR यूजीसी नेट जून 2026 का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड 
अग्निवीर वायु की आंसर की जारी, 28 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति 
अग्निवीर वायु की आंसर की जारी, 28 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति 
IBPS RRB 2026 में वैकेंसी बढ़ी, अब 13,757 पदों पर होगी भर्ती
IBPS RRB 2026 में वैकेंसी बढ़ी, अब 13,757 पदों पर होगी भर्ती

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget