एक्सप्लोरर

AI में बनाना है करियर तो ये रहे पांच टॉप ऑप्शन, जानिए किसमें होती है कितनी कमाई!

Career Options In AI: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो इनमें से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं. किस फील्ड में एंट्री करने के लिए क्या योग्यता चाहिए, जानते हैं.

Best Career Options in AI: कुछ समय पहले तक एआई के बारे में लोगों को खास जानकारी भी नहीं थी. अब एक ऐसा वक्त आ गया है जब बिना एआई के कोई काम ही नहीं होता, फिर चाहे वो पढ़ाई हो या नौकरी. समय के साथ इसकी डिमांड बढ़ रही है. इसे देखते हुए आज बहुत से छात्र एआई को करियर ऑप्शन के तौर पर चुन रहे हैं. मशीन लर्निंग जैसे कॉन्सेप्ट हैं तो बहुत पुराने लेकिन इनमें एआई के आ जाने से बहुत बदलाव हुए हैं और ये लोगों की टॉप करियर च्वॉइस बन गया है.

जानते हैं इस फील्ड के कुछ बढ़िया करियर ऑप्शन. इनमें जाने के लिए आपको विषय विशेष में स्पेशियलाइजेशन करना होगा. आप अपनी रुचि और जरूरत के मुताबिक चुनाव कर सकते हैं. हालांकि एक बात तो पक्की है कि फील्ड कोई भी हो इसमें ग्रोथ होना तय है.

मशीन लर्निंग इंजीनियर

ये सेल्फ रनिंग सॉफ्टवेयर बनाने और डिजाइन करने के एक्सपर्ट होते हैं. इस फील्ड के उभरते हुए एप्लीकेशंस को समझना हो तो चैटबोट, वर्चुअल असिस्टेंट, ड्राइवरलेस कार, ट्रैफिक प्रिडिक्शन आदि को समझा जा सकता है. समय के साथ इसका इस्तेमाल बहुत बढ़ा है. इस फील्ड में जाने के लिए आपका बैकग्राउंड कंप्यूटर साइंस, डेटा प्रोग्रामिंग और मैथ्स में होना चाहिए. शुरुआती लेवल पर साल के 4 से 5 लाख रुपये तक कमाए जा सकते हैं.

डाटा साइंटिस्ट

इनका काम मुख्य तौर पर बड़े लेवल का डाटा इकट्ठा करना होता है और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन्हीं के हाथ आती है. रॉ डाटा को तमाम तरह से इस्तेमाल करने में मदद करते हैं और कांपटीशन के इस युग में कंपनी को ग्रो करने में मदद करते हैं. फूड डिलीवरी एप्लीकेशन इन्हीं का एक उदाहरण है. आपकी पिछली हिस्ट्री से ये आगे के सजेशन दे देते हैं. डाटा साइंस, कंप्टूयर साइंस या संबधित फील्ड में बैचलर और मास्टर कोर्स कर सकते हैं. एंट्री लेवल पर बी इस फील्ड में साल के 5 से 7 लाख रुपये तक कमाए जा सकते हैं.

रोबोटिक्स इंजीनियर

जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है ये ऐसे रोबोट बनाते हैं जो तमाम तरह के काम कर सकें. इनके प्रयोग के समय इंसानों की जरूरत न पड़े और ये केवल कमांड पर काम करें, ऐसा इन्हें बनाया जाता है. ये कामों को आसान भी बनाते हैं. ड्रोन एक ऐसा ही उदाहरण है. इसके लिए कंप्यूटर इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए. शुरुआती तौर पर साल के 4 से 5 लाख रुपये तक अर्निंग हो सकती है.

एआई रिसर्च साइंटिस्ट

इनका काम मुख्य तौर पर यह होता है कि एक मशीन कैसे आपके काम को आसानी से और बेहतर तरीके से पूरा करे. ये एलगॉरिथ्म भी बनाते हैं जो डाटा एनालाइज करने और पैटर्न समझने में मदद करता है. ये हेल्थकेयर, फाइनेंस, मार्केटिंग, इंश्योरेंस और रिटेल जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं. इनकी कमाई सालाना 4 से 5 लाख के बीच शुरुआती दिनों में हो सकती है.

एआई इंजीनियर

इन्हें प्रॉब्लम सॉल्वर कहा जाए तो गलत नहीं होगा. ये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के अलग-अलग मॉडलों को टेस्ट करते हैं और उनके काम को प्रभावी बनाते हैं. ये मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हैं और काम के एआई मॉडल बनाते हैं. इनकी बहुत डिमांड रहते हैं और एक अच्छे एआई इंजीनियर को एंट्री लेवल पर साल के 6 लाख रुपये तक आसानी से मिल जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: SSC JE का नोटिस जारी, 1324 पद पर होगी भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget