एक्सप्लोरर

होश उड़ा देगी यह खबर! सफाईकर्मी के लिए निकली भर्ती, 46 हजार पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट ने किया अप्लाई

हरियाणा से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है. राज्य में सफाई कर्मियों के पदों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हजारों अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है.

हरियाणा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां अपनी पढ़ाई-लिखाई में कई साल और लाखों रुपये खर्च करने वाले उम्मीदवारों ने सफाईकर्मी के पदों के लिए अप्लाई किया है. सफाईकर्मी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये का वेतन मिलेगा.

ये भर्ती हरियाणा सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट आधारित भर्ती प्रणाली के आधार पर निकाली थी. राज्य में हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना की गई है. ये निगम सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती करता है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम अपनी वेबसाइट के माध्यम से नौकरी के लिए आमंत्रित करता है. अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट पर नौकरी के विवरण में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं जो नौकरी के कर्तव्यों को रेखांकित करते हैं, यह संभावना कम है कि किसी ने गलती से आवेदन किया हो.

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों को नौकरी के विवरण को ध्यान से पढ़ना होगा और पुष्टि करनी होगी कि वे सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और इमारतों से सफाई, झाड़ू लगाना और कचरा हटाने के लिए तैयार हैं. उन्हें यह भी सहमति देनी होगी कि अगर उनका चयन होता है तो उन्हें केवल उनके गृह जिले में ही नियुक्त किया जाएगा.

क्या कहते हैं आंकड़े?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में बेरोजगारी की दर बढ़ रही है. अप्रैल-जून 2024 में शहरी क्षेत्रों में 15 से 29 वर्ष की आयु के लोगों में यह दर 11.2% हो गई, जबकि जनवरी-मार्च में यह 9.5% थी. शहरी क्षेत्रों में 15 से 29 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च में 13.9% की तुलना में अप्रैल-जून में बढ़कर 17.2% हो गई. जनवरी-मार्च से अप्रैल-जून तक, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 4.1% से 4.7% हो गई है. 12वीं पास 1,17,144 युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है.

इतने उम्मीदवारों ने किया अप्लाई

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों या फिर कंपनियों में हमें मुश्किल से 10,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलता है. यहां आगे चलकर नियमित रोजगार की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती अभियान के लिए 6 हजार पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार, 40 हजार ग्रेजुएट्स और 1.2 लाख 12वीं पास कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है.

यह भी पढ़ें: पैसे की कमी से न रुके पढ़ाई, इस तारीख के पहले करें NMMSS स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget