एक्सप्लोरर

कुक की बेटी का कमाल, यूएस में मास्टर्स करने के लिए मिलीं इतनी स्कॉलरशिप, जानें इसके बारे में सबकुछ

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कुक का काम करने वाले अजय कुमार सामल की बेटी प्रज्ञा ने अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया है. उन्हें लॉ में मास्टर्स करने के लिए यूएस की दो स्कॉलरशिप मिली हैं.

Pragya Got US Scholarship To Study Law: कहते हैं अगर हौसलों में उड़ान हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं. किसी ने सोचा भी नहीं था कि सुप्रीम कोर्ट में कुक का काम करने वाले की बेटी पढ़ाई करने अमेरिका जाएगी और वो भी स्कॉलरशिप पर. ये कारनामा किया है प्रज्ञा ने जिन्हें एक नहीं बल्कि दो-दो स्कॉलरशिप मिली हैं और अब वे तय करेंगी कि किस स्कॉलरशिप की मदद से पढ़ाई जारी रखेंगी. इस मौके पर चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ सिंह ने बाकी सुप्रीम कोर्ट के जजेस के साथ प्रज्ञा को स्टैंडिग ओवेशन दिया.

सुप्रीम कोर्ट के जजेस ने की हौसला अफजाई

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कुक का काम करने वाले अजय कुमार सामल की बेटी प्रज्ञा ने अपनी मेहनत से ये मुकाम पाया है. इस खुशी के मौके पर चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ सिंह ने प्रज्ञा का सम्मान और उनके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के बाकी जजेस ने भी प्रज्ञा की हौसलाअफजाई की. अब 25 साल की प्रज्ञा लॉ में मास्टर्स की डिग्री लेने यूएस जाएंगी.

दो स्कॉलरशिप मिली हैं

प्रज्ञा को दो स्कॉलरशिप मिली हैं. एक यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की और दूसरी यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया की. अब ये उनके ऊपर है कि वे किस माध्यम से पढ़ाई जारी रखती हैं. इस समय में सुप्रीम कोर्ट के सेंटर फॉर रिसर्च एंड प्लानिंग में लॉ रिसर्चर हैं.

लगातार रहीं टॉपर

प्रज्ञा ने एमिटि लॉ स्कूल, नोएडा से पढ़ाई की है. वे लगातार तीन साल के एलएलबी कोर्स में टॉपर रहीं. जहां बर्कले से उन्हें $30,000 की छात्रवृत्ति की पेशकश की गई है, वहीं मिशिगन ने इसे बढ़ाकर $50,000 कर दिया है.

गदगद हुईं प्रज्ञा

इस मौके पर चीफ जस्टिस ने उन्हें इंडियन कॉन्सटीट्यूशन पर तीन किताबें गिफ्ट की जो एपेक्स कोर्ट के सभी जजेस द्वारा साइन की गईं थी. प्रज्ञा भावविभोर हो गईं और उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त किया और चीफ जस्टिस के पैर भी छुए. इस मौके पर चीफ जस्टिस ने कहा कि प्रज्ञा ने यहां तक का सफर अपने बल पर तय किया है पर इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि अगर उन्हें आगे किसी तरह की मदद की जरूरत पड़े तो उनकी पढ़ाई में रुकावट न आए. 

यह भी पढ़ें: नीट यूजी 2024 के लिए इस दिन से खुलेगी करेक्शन विंडो 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget