एक्सप्लोरर

IAS Success Story: केवल 22 साल की उम्र में पहले ही अटेम्पट में वैभव ने पास की UPSC परीक्षा, क्या रहा उनका सक्सेस मंत्र?

पुणे, महाराष्ट्र के वैभव गोंडाने ने अपने पहले ही अटेम्पट में साल 2018 में यूपीएससी परीक्षा 25वीं रैंक के साथ पास की थी. जानते हैं वैभव से तैयारी के टिप्स.

Success Story Of IAS Topper Vaibhav Gondane:पुणे, महाराष्ट्र के वैभव गोंडाने उन गिने-चुने कैंडिडेट्स में से आते हैं, जिनकी प्लानिंग और स्ट्रेटजी सटीक बैठती है और जिनका पहली बार में ही चयन हो जाता है. यूपीएससी जैसी परीक्षा को पहले ही अटेम्पट में पास कर लेना किसी एचीवमेंट से कम नहीं खासकर जब आपकी उम्र केवल 22 साल हो. जी हां, वैभव ने मात्र 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा अपने पहले ही अटेम्पट में पास कर ली. सफलता के लिए जरूरी दूसरे कारकों के अलावा वैभव स्ट्रांगली मानते हैं कि इस क्षेत्र में जाने के पीछे का आपका मोटिवेशन क्या है, यह बहुत महत्व रखता है. अगर आप सच में देश के लिए, समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं तो यह क्षेत्र आपके लिए बेस्ट है लेकिन अगर केवल आईएएस पद के रुतबे, गाड़ी, बंगले के लिए इस क्षेत्र में आना चाहेंगे तो ऐसा मोटिवेशन बहुत दिन नहीं चलता. ऐसे कारणों से मोटिवेट होकर आप तीन या चार महीने तो पढ़ लेंगे पर यूपीएससी परीक्षा के लिए जिस तरह की तैयारी चाहिए वह आप ऐसी ड्राइविंग फोर्स के साथ नहीं कर सकते. कुल मिलाकर वैभव के अनुसार सफलता पाने के लिए मोटिव का पवित्र होना बहुत जरूरी है.

50-50 के रेशियो में करें तैयारी –

सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के संबंध में अपना अनुभव साझा करते हुए वैभव कहते हैं कि वे केवल रीडिंग को महत्व नहीं देते थे. उनके हिसाब से रीडिंग को 50 परसेंट वेटेज देना चाहिए और बाकी 50 परसेंट के अंतर्गत बाकी चीजें जैसे आंसर राइटिंग, मॉक टेस्ट, नोट्स मेकिंग, न्यूज पेपर रीडिंग आदि को शामिल करना चाहिए. वैभव मानते हैं कि केवल किताबों में घुसे रहने से ही इस परीक्षा में सफलता नहीं मिलती. उसके अलावा भी आसपास की चीजों पर ध्यान देना जरूरी होता है. यहां केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं होती बल्कि उस ज्ञान को कैसे अप्लाई करना है यह भी सीखना जरूरी है.

गिनी-चुनी किताबें ही सेलेक्ट करें – दूसरे कैंडिडेट्स की तरह वैभव का भी मानना है कि अपने रिर्सोस लिमिटेड रखें. एक ही विषय की बहुत सारी किताबें इकट्ठा न करें बजाय इसके जरूरी यह है कि जो किताबें हैं उनका ही ठीक से अध्य्यन करें और उन्हें बार-बार रिवाइज करें. रिवीजन की परीक्षा पास करने में अहम भूमिका है. अक्सर स्टूडेंट्स पढ़ तो बहुत लेते हैं पर याद कुछ नहीं रख पाते. एक बार जब कोर्स पूरा हो जाए तो टेस्ट दें ताकि समझ पाएं की कहां गलती कर रहे हैं और उन गलतियों को कैसे सुधारना है. समय के अंदर पेपर सॉल्व करें और अपने आंसर्स को एनलाइज करें ताकि बेहतर तरीके से उन्हें लिख पाएं.

वैभव की सलाह – वैभव कहते हैं कि अगर इस परीक्षा को पास करने का विचार भी आपके मन में आया है तो ये मान ले कि आप बहुत हिम्मती हैं. अगला स्टेप है परीक्षा की जरूरत के हिसाब से अपना टाइम-टेबल डिजाइन करना. वे आगे कहते हैं जैसे मैंने कॉलेज के साथ पढ़ाई की थी तो कॉलेज के बाद किसी एक्स्ट्रा एक्टिविटी के लिए मैं वहां नहीं रुकता था क्योंकि मेरी प्राथमिकता दूसरी थी. ठीक इसी तरह अगर आप भी अपनी प्राथमिकताएं तय कर चुके हैं तो उनके अनुसार ही व्यवहार करें. तैयारी के साथ अन्य कार्य नहीं हो सकते. अपनी हर क्लास को गंभीरता से पास करें ताकि आपको दोबारा उन्हें न पढ़ना पड़े.

वैभव ने क्लास दस में ही तय कर लिया था कि उन्हें सिविल की परीक्षा देनी है इसलिए वे तब से ही अपनी पढ़ाई इसी हिसाब से कर रहे थे. वैभव, तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों को बहुत अहम मानते हैं साथ ही न्यूपेपर पढ़ना भी. ये दोनों काम आप बहुत पहले ही शुरू कर सकते हैं. अंत में वैभव यही सलाह देते हैं कि यूपीएससी को एक परीक्षा की तरह लें इससे ज्यादा नहीं. अगर नहीं भी सफल हुए तो इससे जिंदगी खत्म नहीं हो जाती. हालांकि इसकी तैयारी आपको खूब निखार देती है.

Odisha Staff Selection Commission ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, ऑनलाइन करें अप्लाई Online Teaching: कोरोना ने बदला पढ़ने-पढ़ाने का तरीका, ऑनलाइन टीचिंग बनी शिक्षकों के लिए चुनौती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार
NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 
सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 
नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?
नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget