एक्सप्लोरर

सेट जिंदगी के कंफर्ट छोड़े और बच्चे को किया खुद से दूर, ऐसे IAS बनीं हरियाणा की बेटी अनु कुमारी

IAS Officer Anu Kumari: नौकरी, परिवार, बच्चा सबसे दूर रहकर हरियाणा की अनु कुमारी ने किया था यूपीएससी सीएसई परीक्षा देने का फैसला. इन चुनौतियों का सामना करके मिली मंजिल.

IAS Officer Anu Kumari Success Story: यूपीएससी सीएसई परीक्षा का डिफिकल्टी और कंपटीशन लेवल किसी से छिपा नहीं. बहुत प्रयास के बाद भी यहां सफलता मिलने की कोई गारंटी नहीं होती. इसके बाद भी कुछ लोग अपना सब कुछ दांव पर लगाकर मैदान में उतरते हैं. ऐसी ही कुछ कहानी है आईएएस ऑफिसर अनु कुमारी की. अनु ने जब यूपीएससी सीएसई परीक्षा देने का मन बनाया तो उनके लिए ये फैसला आसान नहीं था. उनके पास एक सेट नौकरी थी जिसमें वो बढ़िया कमा रही थी, परिवार था और सबसे अहम फैसला था उनका छोटा बच्चा जिसे छोड़ना उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था. इन सबके बावजूद अनु ने न केवल इन सभी से दूरी बनाकर परीक्षा की तैयारी की बल्कि सफलता भी हासिल की.

अनु का शुरुआती जीवन

अनु हरियाणा के एक साधारण परिवार में जन्मी और उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी यहीं हुई. इसके बाद अनु ने हिंदू कॉलेज दिल्ली से ग्रेजुएशन किया और नागपुर के एक कॉलेज से एमबीए. इसके बाद कैम्पस प्लेसमेंट में अनु की जॉब लग गई और वे एक बैंक में काम करने लगीं. शादी के बाद अनु गुड़गांव आ गईं और यहां परिवार, नौकरी और बच्चे के बीच बैलेंस बनाकर चल रही थी. तभी उनके भाई और मामा ने उन्हें यूपीएससी परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया.

बच्चे को किया खुद से दूर

अनु ने अपने ढाई साल के बच्चे वियान को खुद से दूर किया और अपनी मौसी के घर रहकर परीक्षा की तैयारी की. पहले वे अपनी मां के घर पर रहीं लेकिन बच्चे के साथ पढ़ाई मैनेज न कर पाने के कारण उन्होंने बच्चे को खुद से दूर करने का फैसला किया. दो साल उनका बेटा उनसे दूर रहा और अनु जीतोड़ मेहनत में लगी रही.

दूसरे प्रयास में हुईं सफल

अनु ने साल 2017 में दूसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी सीएसई परीक्षा न केवल पास की बल्कि दूसरी रैंक के साथ टॉप भी किया. वे दिन रात मेहनत करती रहीं और बेटे से मिलना भी टालती रहीं क्योंकि एक मुलाकात उन दोनों को अस्थिर कर देती थी. वहां बच्चा मां से दूर नहीं जाना चाहता था और यहां मां बच्चे से मिलकर इमोशनली इतना हिल जाती थीं कि कई दिन पढ़ाई नहीं कर पाती थी.

ऐसे सच किया सपना

एक अच्छी सैलरी की नौकरी छोड़ी, ससुराल से दूर हुईं, पति से दूर हुईं और बच्चे से भी दूर हुईं. अनु ने इस एग्जाम को पास करने के लिए पढ़ाई के साथ ही इमोशनल लेवल पर भी बहुत संघर्ष किया. उनकी ये मेहनत आखिरकार रंग लायी. अन्नु की तपस्या का आलम यह था कि प्री, मेन्स यहां तक की साक्षात्कार देने के बाद ही वे बेटे के पास वापस लौटी. अनु का सफर आसान नहीं था और सफलता की कोई गारंटी नहीं थी फिर भी उन्होंने ये रिस्क लिया, सपने देखे और समाज की परवाह किए बिना उन्हें सच कर दिखाया.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट्स के लिए 90,00 सैलरी पाने का बढ़िया मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG counselling 2026: कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
High Paying Career: विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
Union Bank Recruitment 2026:  यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज
यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget