एक्सप्लोरर

पैदा होते ही कूड़े में फेंक गए थे मां-बाप, आंखों की चली गई थी रोशनी...अब इस विभाग में बन गई अफसर

यह कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो जीवन की मुश्किलों से हार मान लेते हैं​. एक दृष्टिहीन ​महिले ने राजस्व सहायक ​के पद तक का सफर तय किया, इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया.

कहते हैं किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है. आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसको सुन आपकी आंखों से भी आंसू आ जाएंगे. ये कहानी एक ऐसी महिला की है जिसे बचपन में रेलवे स्टेशन के कूड़ेदान में फेंक दिया गया था. लेकिन आज वह राजस्व सहायक के पद पर काबिज है. ये कहानी एक प्रेरणा है जो बताती है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती...

इस कहानी की शुरुआत आज से करीब 25 साल पहले से होती है. जहां एक बच्ची को जलगांव रेलवे स्टेशन पर कूड़ेदान में फेंक दिया गया था. जहां से उस बच्ची को रेस्क्यू किया गया. आज वह बच्ची बड़ी हो गई और अब अपनी कहानी गढ़ने को तैयार है. ये कहानी है दृष्टिबाधित महिला माला पापलकर की. जिन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया और एमपीएससी परीक्षा पास करने के बाद वह अब नागपुर कलेक्टरेट में राजस्व सहायक पद पर पहुंची हैं.

माला जन्म से दृष्टिहीन हैं. जब वह नवजात थीं, तब उन्हें रेलवे स्टेशन के पास एक कूड़ेदान में फेंक दिया गया था. वहां से पुलिस ने उन्हें बचाया और बाल कल्याण समिति के आदेश पर उन्हें अमरावती के स्वर्गीय अंबादास पंत वैद्य अनाथालय भेजा गया. शंकर बाबा पापलकर नामक समाजसेवी ने माला को गोद लिया, उन्हें नाम दिया और उनकी परवरिश का जिम्मा उठाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

शिक्षा बनी जीवन की रोशनी

दृष्टिहीन होने के बावजूद माला ने कभी हार नहीं मानी. उन्हें पढ़ाई का गहरा शौक था. उन्होंने डॉ. नरेंद्र भिवापुरकर अंध विद्यालय अमरावती से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की. फिर विदर्भ ज्ञान विज्ञान संस्थान, अमरावती से कला संकाय में स्नातक की डिग्री ली और इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन भी पूरा किया. शिक्षा ने माला के लिए एक नई दुनिया खोल दी.

यह भी पढ़ें- 

UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, ये हैं टॉपर्स के नाम

सरकारी नौकरी पाने का सपना हुआ साकार

मई 2023 में माला ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की क्लर्क-कम-टाइपिस्ट परीक्षा (ग्रुप C) पास की थी. हालांकि कुछ प्रक्रियागत देरी के कारण उनकी पोस्टिंग में विलंब हुआ, लेकिन हाल ही में उन्हें नागपुर कलेक्टर कार्यालय में राजस्व सहायक के पद के लिए नियुक्ति पत्र मिला है. अब वह अपनी नई जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

यह भी पढ़ें- 

UPSC ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, ऐसे एक क्लिक में कर सकते हैं चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget