एक्सप्लोरर

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर I एग्जाम की तैयारी में काम आएंगे ये लास्ट मिनट टिप्स, फटाफट कर लें नोट

SSC CGL Preparation Tips: एसएससी सीजीएल टियर वन परीक्षा कल से शुरू होगी. यहां दिए लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं. तुरंत कर लें चेक.

SSC CGL 2024 Last Minute Preparation Tips: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर वन परीक्षा कल यानी 9 सितंबर से शुरू होगी. कल से लेकर 26 सितंबर तक अलग-अलग दिन अलग-अलग कैंडिडेट्स का एग्जाम होगा. किसी के पास तैयारी के लिए कुछ घंटे बचे हैं तो किसी के पास चंद दिन. ऐसे में मन में सवाल आता है कि इस समय पर कैसे तैयारी करें ताकि अधिकतम लाभ उठाया जा सके. ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं.

केवल इंपॉर्टेंट टॉपिक रिवाइज करें

इस समय पर किसी भी डिटेल में जाने की कोशिश न करें और केवल जरूरी टॉपिक्स को रिवाइज कर लें. कोई भी जरूरी विषय छूट गया हो पर उसे इस समय न छुएं. जिनका एग्जाम कल या परसो है वे केवल फौरी निगाह से इन्हें देख लें. कल जिनका पेपर है उन्हें अब किताब बंद करके रिलैक्स होने की कोशिश करनी चाहिए. समय से सोएं, समय से उठें, फ्रेश रहें, हल्का भोजन करें और कल के लिए कपड़े से लेकर एडमिट कार्ड तक सब निकालक रख लें.

यह भी पढ़ें: आ गया SSC GD कॉनस्टेबल भर्ती का नोटिस, इस बार 39 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

मॉक टेस्ट कर सकते हैं मदद

इस समय पर रिवीजन से भी ज्यादा जिस चीज से मदद मिलेगी, वो है मॉक टेस्ट पेपर देना या पिछली साल के टेस्ट पेपर सॉल्व करना. इससे आपकी प्रैक्टिस होगी और कांफिडेंस बढ़ेगा. मॉक टेस्ट टाइमर लगाकर हल करें और बाद में अपने मार्क्स जरूर चेक करें. बिलकुल परीक्षा वाले माहौल में एग्जाम दें ताकि आपकी प्रैक्टिस अच्छी हो सके. पिछले साल के पेपर भी रिवीजन के तौर पर देख सकते हैं कि किस प्रकार के सवाल आए थे.

एक्योरेसी और स्पीड

स्पीड बढ़ाने के चक्कर में गलत जवाब न दे दें, इस बात का ध्यान रखे. जिनकी परीक्षा में अभी कुछ समय है, वे एक्योरेसी और स्पीड के बीच में संतुलने बिठाने का काम करें. सवाल हल करने से पहले उसे ठीक से पढ़ लें और निगेटिव मार्किंग है इसलिए जब तक श्योर न हों, जवाब न दें.

यह भी पढ़ें: 9 सितंबर से होगी SSC CGL परीक्षा, एग्जाम से पहले एक बार फिर जान लें पैटर्न

स्ट्रेस फ्री रहें

एक मोटी बात समझ लें कि इस समय कुछ खास नहीं किया जा सकता. जो तैयार कर चुके हैं, केवल उसे ही पक्का करने पर फोकस करें. कुछ भी नया शुरू न करें और इस समय खुद को स्ट्रेस फ्री रखने की कोशिश करें. मेडिटेट करें, भरपूर नींद लें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें. दोस्तों के साथ साधारण बातचीत करें पर किसी से अपनी तैयारी कंपेयर न करें. कांफिडेंस लूज न करें और पॉजिटिव माइंडसेट के साथ एग्जाम देने जाएं. 

यह भी पढ़ें: SSC CGL में कहां से पूछे जाते हैं सवाल? ये सवाल कर लिए तैयार तो सफलता पक्की है 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget