एक्सप्लोरर

SSC CGL Exam 2023: अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी, जरूर आजमाएं ये 5 लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स

SSC CGL Tier 1 Exam 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन के लिए लास्ट मिनट में कैसे करें तैयारी, किन बातों का रखें ध्यान. यहां देखिए.

SSC CGL Tier 1 Exam 2023 Preparation Tips: एसएससी सीजीएल परीक्षा के पहले चरण यानी टियर वन का आयोजन जल्द ही होने वाला है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया होगा, उनकी तैयारी अब अंतिम चरण में होगी. मोटी तौर पर देखा जाए तो इस समय रिवीजन के अलावा कुछ नहीं किया जा सकता. हालांकि रिवीजन करते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो तैयारी में मदद मिलेगी. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के कंबाइड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2023 के टियर वन का आयोजन 14 जुलाई से किया जाएगा. 14 से 27 जुलाई 2023 तक परीक्षा आयोजित होगी.

एडमिट कार्ड हो गए हैं जारी

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए थे. जिन्होंने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड न किया हो, वे अब कर सकते हैं. इसके लिए आपको एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – ssc.nic.in. हर साल लाखों की संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. इस साल भी तादाद बहुत है.

अंतिम समय में इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षा के लिए बचे समय को इस तरह बांटें की पढ़ाई से लेकर रिफ्रेश होने तक का समय टाइम-टेबल में बंट जाए. दिन का थोड़ा भी समय बेकार न हो और हर चीज के लिए शेड्यूल पहले से तय हो.
  • किस विषय को कितना समय देना है और कितने बजे से कितने बजे तक पढ़ना है, ये भी तय करें. ये इस पर निर्भर करेगा कि आपकी किसी विषय की तैयारी कैसी है.
  • कुछ खास टॉपिक को छोड़ दिया जाए तो ये समय मुख्य तौर पर मॉक टेस्ट या प्रैक्टिस टेस्ट सॉल्व करने का है. इन दिनों में केवल प्रैक्टिस करें और देखें कि आपको किस एरिया में समस्या आ रही है.
  • अगर शेड्यूल के मुताबिक आपका पेपर बाद में हो उस विषय को पक्का करने में मेहनत लगाएं और कहीं कोई शंका हो तो एक्सपर्ट से मिलकर उसे दूर कर लें.
  • इस समय किसी भी ऐसे काम में इंवॉल्व न हों जिससे आपकी शारीरिक या मानसिक सेहत पर असर पड़े. घर पर ही हल्की-फुल्की एक्टिविटी करते रहें और सजग रहें क्योंकि ये मौसम इंफेक्शन का है. हल्का खाना खाएं, भरपूर नींद लें और केवल किताबों में ही न घुसे रहें. बैलेंस्ड अपरोच अपनाएं और पढ़ाई के साथ ही रिफ्रेशमेंट पर भी पूरा ध्यान दें. 

यह भी पढ़ें: IAF ज्वॉइन करना चाहते हैं तो इस दिन से भरें फॉर्म 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget