एक्सप्लोरर

SSC CGL Exam Date: एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, 12 सितंबर से शुरू हो रहे एग्जाम

SSC CGL Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी, जो 26 सितंबर तक चलेगी.

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल टियर 1 (SSC CGL 2025) परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है. एसएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सीजीएल की परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी, जो 26 सितंबर तक चलेगी. जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं. पहले यह परीक्षा 13 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन आयोग ने परीक्षा के 4 दिन पूर्व ही इसे स्थगित कर दिया था, जिसके बाद से अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार था. 

बता दें, इस परीक्षा के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके तहत 14,582 पदो पर भर्ती होगी. सबसे अहम बात यह है कि SSC CGL 2025 की परीक्षा देशभर में केवल एक पाली में आयोजित कराई जाएगी. 

इन दिन होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है. यह परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी. इसके बाद 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी. बता दें, इस बार आयोग ने फैसला किया है कि अभ्यर्थियों को उनके घर से 100 किलोमीटर की दूरी पर ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा. 

इस दिन जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए आयोग की ओर से सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को यह पता चलेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में है. जानकारी के मुताबिक, एग्जाम से 7 से 10 दिन पहले अभ्यर्थियों की सिटी स्लिप जारी की जाएगी. इसमें परीक्षा की तारीख और शहर का जिक्र होगा. वहीं, एग्जाम से 2 से 3 दिन पहले एडमिड कार्ड जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी अपनी लॉग इन आइडी के माध्यम से इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी, जानें कब होंगे STET और TRE-4 एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन
RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम
कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप
कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
Embed widget