एक्सप्लोरर

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी, जानें कब होंगे STET और TRE-4 एग्जाम

बिहार सरकार ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) से पहले STET कराने का ऐलान किया है. STET के लिए आवेदन 8 से 16 सितंबर तक होंगे और परीक्षा 4 से 25 अक्टूबर के बीच होगी.

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इसी बीच राज्य सरकार ने शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी बड़ी घोषणा की है. सरकारी स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर बहाली की प्रक्रिया अब तेज हो गई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा यानी TRE-4 से पहले STET (स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन किया जाएगा.

सरकार की इस घोषणा से हजारों उम्मीदवारों को राहत मिली है, क्योंकि लंबे समय से STET की मांग हो रही थी. अब यह साफ हो गया है कि बिना STET पास किए, उम्मीदवार 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों की भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे.

STET कब और कैसे होगी परीक्षा?

बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) इस बार STET परीक्षा का आयोजन करेगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 से 16 सितंबर तक लिए जाएंगे. यानी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए केवल 9 दिन का मौका मिलेगा.

इसके बाद परीक्षा का आयोजन 4 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा. खास बात यह है कि परीक्षा समाप्त होते ही रिजल्ट जारी करने में ज्यादा देर नहीं होगी. रिजल्ट नवंबर में घोषित कर दिया जाएगा.

TRE-4 का पूरा शेड्यूल

  • STET परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार BPSC की चौथे चरण की भर्ती परीक्षा (TRE-4) में शामिल हो पाएंगे.
  • TRE-4 परीक्षा तिथि - 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2024
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि - 20 से 24 जनवरी 2025 के बीच

कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन?

STET परीक्षा सभी विषयों के लिए आयोजित होगी. यानी चाहे विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी या अन्य कोई विषय हो, सभी के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग परीक्षा देनी होगी. इस बार का नियम साफ है- कक्षा 9वीं से 12वीं तक शिक्षक बनने के लिए STET पास होना अनिवार्य है. केवल वही उम्मीदवार TRE-4 में बैठ पाएंगे जिन्होंने STET क्वालिफाई किया हो.

STET परीक्षा के लिए आवेदन का प्रोसेस

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
स्टेप 2: STET 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, शिक्षा से जुड़ी डिटेल्स आदि भरें.
स्टेप 4: आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
स्टेप 5: सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड कर सेव रखें.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के साथ जाने वाले इंटरप्रेटर को कितनी मिलती है सैलरी, जानें आप कैसे कर सकते हैं यह काम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget