एक्सप्लोरर

बच्चों के कंधों पर नहीं होगा स्कूल बैग का भारी बोझ, पढ़िए क्या है नई स्कूल बैग पॉलिसी

नेशनल स्कूल बैग पॉलिसी के अनुसार, जिन बच्चों का वजन 10 से 16 किलोग्राम है और वह प्री प्राइमरी स्तर पर पढ़ाई कर रहे हैं तो उन्हें अपने साथ स्कूल बैग ले जाने की जरूरत नहीं है.

स्कूल जाते बच्चों को जब आप देखते हैं तो सबसे पहले आपकी नजर उनके भारी-भरकम बस्तों पर जाती है. 10, 11, 12 साल के बच्चे जिनका वजन बमुश्किल से 30 से 35 किलो होता है, उनके कंधों पर कई किलो के बैग टंगे रहते हैं. इन स्कूल बैग्स का वजन इतना ज्यादा होता है कि उसकी वजह से छात्रों का कंधा झुक जाता है. ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने बच्चों के ऊपर दुनिया का सबसे भारी बोझ लाद दिया हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत सरकार ने एक पॉलिसी बनाई है जिसके तहत यह तय किया गया है कि किस बच्चे के कंधे पर कितने वजन का बैग लटकाया जा सकता है.

छोटे बच्चों के लिए क्या है पॉलिसी

नेशनल स्कूल बैग पॉलिसी के अनुसार, जिन बच्चों का वजन 10 से 16 किलोग्राम है और वह प्री प्राइमरी स्तर पर पढ़ाई कर रहे हैं तो उन्हें अपने साथ स्कूल बैग ले जाने की जरूरत नहीं है. वहीं जो बच्चे पहली और दूसरी क्लास में पढ़ रहे हैं और उनका वजन 16 से 22 किलो के आसपास है, तो उन्हें अधिकतम 1.6 से 2.2 किलो तक के वजन का ही बैग ले जाने को कहा गया है.

क्लास 6 से 8 तक के बच्चों के लिए क्या है नियम

जो बच्चे क्लास 6,7 या 8 में पढ़ाई कर रहे हैं और उनका वजन 20 से 30 किलो तक है तो उन्हें अधिकतम 2 से 3 किलो तक का ही बैग अपने साथ स्कूल लेकर जाना है. हालांकि, अगर उनका वजन 25 से 40 किलो तक का है तो फिर वह अपने साथ स्कूल 2.5 से 4 किलो तक का बैग ले जा सकते हैं. 

9 टू 12 वाले बच्चों के लिए क्या है नियम

कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले बच्चे अपने साथ 2.5 किलो से लेकर 5 किलो तक का बैग ले जा सकते हैं. इसमें भी एक नियम है, अगर आप क्लास 9 या 10 में पढ़ रहे हैं तो आप के बैग का वजन 2.5 किलो से 4 किलो 5 किलो तक ही हो सकता है. और अगर आप कक्षा 11 और 12 में पढ़ रहे हैं तो आपके स्कूल बैग का वजन 3.5 से 5 किलो तक का हो सकता है.

कई राज्यों में लागू है यह पॉलिसी

नेशनल स्कूल बैग पॉलिसी देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लागू है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा तो पिछले साल ही एक सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें राजधानी के सभी स्कूलों को यह पॉलिसी अपने यहां लागू करने को कहा गया था. इसके साथ ही दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कहा था कि दिल्ली के सभी स्कूल एससीईआरटी, एनसीईआरटी और सीबीएसई द्वारा निर्धारित सिलेबस को ही अपने स्कूलों में लागू कराएं.

ये भी पढ़ें: कैसे मिलता है सैनिक स्कूल में एडमिशन, जानिए कब निकलता फॉर्म और कितनी लगती है फीस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget