एक्सप्लोरर

RSMSSB CET 2024: राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानिए किन तारीखों पर, कितनी शिफ्ट में होगा पेपर

RSMSSB CET 2024 Exam Dates: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने सीईटी परीक्षा 2024 की तारीखें जारी कर दी हैं. एग्जाम किन शिफ्टों में और किस-किस दिन आयोजित होगा, यहां करें चेक.

Rajasthan RSMSSB CET 2024 Exam Dates Announced: राजस्थान कॉमन एलिबिजलिटी टेस्ट, ग्रेजुएट लेवल की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. वे कैंडिडेट्स जो इस बार आरएसएमएसएसबी सीईटी परीक्षा दे रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं. परीक्षा की तारीखों के साथ ही शिफ्ट की टाइमिंग का भी डिटेल साझा किया गया है. इसे चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – rsmssb.rajasthan.gov.in.

इन तारीखों पर होगा एग्जाम

राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट 2024, ग्रेजुएट लेवल (आरएसएमएसएसबी सीईटी) का आयोजन दो दिन किया जाएगा. इसके लिए तारीख तय हुई है 27 सितंबर और 28 सितंबर 2024. हर दिन परीक्षा दो बार में आयोजित होगी, सुबह की शिफ्ट में और शाम की शिफ्ट में.

सुबह की शिफ्ट की टाइमिंग है सुबह 9 से 12 बजे तक की और दोपहर की शिफ्ट की टाइमिंग है दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक की. किस दिन कौन सा चरण होगा, ये भी जानते हैं.

यह भी पढ़ें: आर्मी स्कूल में पीजीटी, टीजीटी समेत तमाम पदों पर निकली भर्ती, नोट कर लें काम के डिटेल और फटाफट कर दें अप्लाई

किस दिन कौन सा फेज

27 सितंबर के दिन इवनिंग शिफ्ट में फेज II परीक्षा आयोजित होगी. 28 सितंबर के दिन मॉर्निंग शिफ्ट में फेज I और ईवनिंग शिफ्ट में फेज II एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

इसे डिटेल में समझें तो 27 सितंबर को मॉर्निंग शिफ्ट यानी 9 से 12 के बीच फेज I एग्जाम आयोजित किया जाएगा और इसी दिन ईवनिंग में (3 से 6 के बीच) फेज II परीक्षा होगी. इसके बाद अगले दिन यानी 28 सितंबर को मॉर्निंग में 9 से 12 के बीच फेज III एग्जाम लिया जाएगा और इसी दिन शाम को 3 से 6 के बीच फेज IV परीक्षा आयोजित की जाएगी.

वेबसाइट कर लें चेक

जिन कैंडिडेट्स ने इस बार की राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही आगे के अपडेट भी यहीं से पता कर सकते हैं. वेबसाइट का पता ऊपर दिया है, जिसे आपको विजिट करना है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान से लेकर झारखंड तक, यहां चल रही है 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये हैं हफ्ते की टॉप जॉब्स 

एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट

इस परीक्षा के एडमिट कार्ड भी कुछ ही समय में रिलीज किए जाएंगे. अभी तारीख की पक्की जानकारी नहीं दी गई है पर एग्जाम शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं है इसलिए साफ है कि एडमिट कार्ड भी कुछ ही समय में रिलीज कर दिए जाएंगे. इसके लिए भी ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जाएं.

नोट कर लें फोन नंबर

इस संबंध में कोई और जानकारी पानी हो या किसी समस्या का निर्धारण चाहते हों तो ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर तो जा ही सकते हैं साथ ही इस फोन नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं – 0141 – 2722520.

एग्जाम शेड्यूल देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: 1.40 लाख सैलरी चाहिए तो संचार मंत्रालय की इन भर्तियों के लिए तुरंत करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget