एक्सप्लोरर

RRB: आरआरबी एनटीपीसी की दो परीक्षा और 20 गुना चयन का ये है फॉर्मूला

RRB NTPC CBT-1 Result 2021: ​रेलवे भर्ती परीक्षा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 के नतीजों को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध हिंसक होता जा रहा है.

​RRB NTPC Result:  बिहार में ​​रेलवे भर्ती परीक्षा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 के रिजल्ट (RRB NTPC CBT-1 Result) को लेकर युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किया. रेलवे भर्ती बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए अभ्यर्थी कई जिलों में रेल ट्रैक पर उतरे. गया में प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने एक यात्री ट्रेन को भी आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद से पुलिस और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया.

ये है मामला
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती सीबीटी-1 परीक्षा 2021 में आयोजित कराई गई थी.  जिसमें स्नातक और इंटर पास युवाओं के लिए एक समान पेपर आयोजित किया गया था. इस एग्जाम में करीब सवा करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए था. परीक्षा के नतीजे 14 और 15 जनवरी 2022 को जारी किए गए, जिसके बाद युवाओं में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है. सीबीटी-1 के परिणाम के आधार पर सीबीटी-2 यानी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को चयनित किया जाना है. अभ्यर्थियों का कहना है कि आरआरबी एनटीपीसी परिणाम में धांधली हुई है. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 के परिणामों से नाराज अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया पर एनटीपीसी स्कैम, RRB NTPC जैसे हैशटेग के साथ कैंपेन चलाया जा रहा है.

20 गुना चयन का फॉर्मूला  
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 2019 में देश भर में 35 हजार पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. भर्ती में कई ग्रेड की 13 भर्तियां शामिल हैं, जिसे सात स्लॉट में बांटा गया है.  नोटिफिकेशन के मुताबिक सीबीटी-1 और सीबीटी-2 परीक्षा के माध्यम से दो चरणों में क्रमश: 20 व आठ गुना अभ्यर्थियों  को क्वालीफाई किया जाना था. सीबीटी-1 के परिणाम में रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, 20 गुना उम्मीदवार क्वालीफाई घोषित किए गए हैं. लेकिन अभ्यर्थियों की मानें तो सारे फसाद की जड़ यही है. जोन वाइज कुल पदों के 20 गुना अभ्यर्थियों को सीबीटी-1 में क्वालीफाई घोषित किया जाना था. लेकिन रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से विभिन्न स्लॉट में पदों की संख्या के आधार पर उनके 20 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई घोषित किया गया है.

इसलिए नाराज हैं प्रदर्शनकारी
अभ्यर्थियों का आरोप है कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक सीबीटी-1 स्क्रीनिंग परीक्षा है. इसके अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़े जाएंगे. जबकि इसे पास करने वाले को ही सीबीटी-2 परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा. क्योंकि पेपर स्नातक और इंटर पास के लिए एक समान स्तर का था. इसलिए परिणाम में 2019 तक स्नातक कर चुके उम्मीदवारों का दबदबा ज्यादा है. अब ज्यादा अंक पाने वाले अभ्यर्थी सभी स्लॉट की स्क्रीनिंग लिस्ट में चयनित हो गए. इससे बड़ी संख्या में एक ही अभ्यर्थी का एक से अधिक स्लॉट में सीबीटी-2 के लिए चयन हो रहा है. जबकि वास्तविक हकदार उम्मीदवार को मौका नहीं मिल पा रहा है.

​Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख से ऊपर सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

रेलवे ने कहा ये
मामले में रेलवे ने साफ किया है कि रिजल्ट तैयार करने में किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई है. सीबीटी-2 के लिए 20 गुना फॉर्मूले के तहत सात लाख अभ्यर्थियों का चयन होगा . आरआरबी द्वारा कहा गया है कि एक उम्मीदवार ने एक से अधिक स्तर के लिए नामांकन किया था और उसे अच्छे अंक प्राप्त हुए तो वह एक से अधिक स्तर के लिए चयनित हो सकता है. इसलिए, सूची में नाम रिपीट हो सकते हैं, लेकिन नौकरी एक ही पद पर मिलेगी. मामले को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच रेल मंत्रालय ने आगे की परीक्षाओं को टाल दिया है. इसके साथ ही एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जो रेल मंत्रालय को रिपोर्ट करेंगी.

​DRDO Apprentice Recruitment 2022: डीआरडीओ ने इन पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स
CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स
इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget