एक्सप्लोरर

WBJEE 2023 Result: वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के नतीजे जारी, कुछ देर में एक्टिव होगा रिजल्ट का लिंक

WBJEE 2023 Result Out: वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2023 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. रिजल्ट का लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है. कुछ देर बाद कैंडिडेट रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

WBJEE Result 2023 Released: वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एग्जामिनेशन बोर्ड ने वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा दी हो, वे शाम चार बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट से नतीजे चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – wbjeeb.nic.in. इसके अलावा नतीजे देखने के लिए इस वेबसाइट पर भी जा सकते हैं – wbjeeb.in. रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद ही कैंडिडेट जान पाएंगे कि उनकी रैंक क्या आयी है. इसके लिए उन्हें बस थोड़ा सा इंतजार और करना है. अभी से कुछ देर बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर ने किया ट्वीट

डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा 2023 के नतीजों के संबंध में स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर ब्रात्या बसु ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि डब्ल्यूबीजेईई – 2023 परीक्षा के नतीजे प्रेस कांफ्रेंस में रिलीज कर दिए गए हैं. करीब 98,0000 स्टूडेंट्स ने इस बार का वेस्ट बंगाल एंट्रेंस एग्जामिनेशन दिया था. ये सभी कैंडिडेट्स 4 बजे से बोर्ड की वेबसाइट से रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर ने सभी उम्मीदवारों को बधाई भी दी.

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

  • रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी wbjeeb.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर WBJEE 2023 Result नाम का लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल डालने होंगे. डिटेल डालें और एंटर का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो आगे के लिए प्रिंट निकालकर रख लें.
  • ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आ सकती है.
  • अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी या आगे के अपडेट पाने के लिए ऊपर बतायी गई दोनों में से किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: विदेश पढ़ने जा रहे हैं तो इन बातों का भी रखें ध्यान, मिलेंगे तमाम फायदे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget