एक्सप्लोरर

यूपी: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने UP बोर्ड रिजल्ट की तारीख बताई, जानें कब आयेंगे UP Board के रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 27 जून को जारी करेगा. इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा.

UP Board Result 2020 date: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम को घोषित करने की स्थिति साफ़ कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा जून के अंत या 27 जून तक कर दी जाएगी.

बोर्ड के अधिकारियों की उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी गई. इस बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच और परिणामों की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. इसमें यह भी जानकारी दी गई कि राज्य बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का कार्य 99 फीसदी पूरा किया जा चुका है. इससे पहले डॉ दिनेश शर्मा द्वारा जानकारी दी गई थी कि यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा जून के अंत या 27 जून तक कर दी जाएगी.

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020 में पंजीकृत संख्याओं पर एक नजर

उप मुख्यमंत्री डॉ.  दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3024632 स्टूडेंट्स और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे. अर्थात दोनों कक्षाओं को मिलकर इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 56,11,072 स्टूडेंट्स पंजीकृत हुए थे. जहाँ हाईस्कूल में पंजीकृत कुल परीक्षार्थियों में से 1662334 छात्र व 1362298 छात्राएं हैं. तो वहीँ इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्रों की संख्या 1464604 और छात्राओं की संख्या 1121836 है. यूपी बोर्ड के लिए कुल पंजीकृत परीक्षाथियों की संख्या में से 4,80,591 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. जिसमें हाईस्कूल के 2,79,656 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 2,00,935 परीक्षार्थी हैं.

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020: कार्यदिवस

हाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 कार्यदिवसों में 3 मार्च को समाप्त हुई वहीँ इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्यदिवसों में 6 मार्च को समाप्त हुई.

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद 16 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ परन्तु कोविड –19 के संक्रमण के बचाव के लिए मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया. उसके बाद ग्रीन जोन के 20 जिलों में 5 मई 2020 से, ऑरेंज जोन के जिलों में 12 मई तथा रेड जोन के 19 जिलों में 19 मई से उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन फिर से शुरू किया गया. वर्तमान समय तक 99 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है. यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा  की 1,80,19,863 तथा 12वीं कक्षा की 1,29,41,714 उतर पुस्तिकाओं सहित कुल 3,09,61,577 उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget