एक्सप्लोरर

UP Board 10th-12th Result 2020: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून में होगा जारी

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड के कक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जून माह में जारी किया जायेगा.

UP Board 10th 12th Result 2020 date Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जून माह में घोषित किया जायेगा. यह जानकारी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यूकेटी के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है. यह कमेटी शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल और आईटी तकनीक के बेहतर उपयोग पर कार्ययोजना तैयार करेगी. डॉ. शर्मा ने सभी विभागों से पोस्ट कोविड -19 के बारे में कार्ययोजना तैयार कर देने को कहा है.  

डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा पर समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन एजुकेशन पर एक स्थायी रणनीति बना ली जाए. छात्रों का शिक्षण कार्य किसी भी लेवल पर प्रभावित नहीं होना चाहिए. लॉकडाउन समाप्त होने के बाद नए सत्र के लिए एडमिशन का कार्य शुरू किया जाना चाहिए. इस बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बताया कि व्हाट्सएप वर्चुअल क्लास के माध्यम से 67 लाख से अधिक छात्र – छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है.

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल & इंटरमीडिएट के करीब 56 लाख स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम 26 अप्रैल तक घोषित किये जाने थे. परन्तु  कोविड -19 संक्रमण और लॉकडाउन के कारण इसमें काफी देरी हो रही है. हालाँकि यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं समय से संपन्न हो गई थी. इन कापियों का मूल्यांकन कार्य बोर्ड द्वारा निर्धारति तिथि पर शुरू भी हो गया था. परन्तु बाद में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य स्थगित करना पड़ा.

देशव्यापी लॉकडाउन के चलते मूल्यांकन कार्य लम्बे समय तक शुरू नहीं हो सका. जब लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई तो 5 मई से बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सबसे पहले उन जिलों में शुरू किया गया जो जिले ग्रीन जोन में आते थे. उसके बाद 12 मई से ऑरेंज जोन में तत्पश्चात 19 मई से रेड जोन में भी कापियों का मूल्यांकन शुरू हुआ.

जिस प्रकार से कापियों के मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है उसे देखते हुए यह अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जून माह में घोषित कर दिया जायेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget