एक्सप्लोरर

RBSE Class 12th Result 2024: खत्म हुआ इंतजार, जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां से करें चेक

RBSE HSC Result 2024 Out: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है.

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2024 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर ने 12वीं की तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं. इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से चेक किया जा सकता है. इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं में करीब 8.6 लाख छात्रों ने भाग लिया था. इन सभी का इंतजार आज पूरा हो गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी किया गया है.

एक साथ जारी हुए नतीजे

बता दें कि राजस्थान बोर्ड आमतौर पर तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी नहीं करता है. पहले साइंस और कॉमर्स के नतीजे आते हैं फिर आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया जाता है. पहले सूचना यही थी कि केवल साइंस और कॉमर्स के नतीजे एक साथ जारी होंगे और आर्ट्स का रिजल्ट हमेशा की तरह बाद में आएगा. पर इस बार ऐसा नहीं हुआ, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं. इसके पहले एक बार कोरोना के समय पर ऐसा हुआ था.

जो स्टूडेंट नहीं कर पाते हैं परीक्षा पास

राजस्थान बोर्ड बारहवीं की परीक्षा पास करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने हर विषय में कम से कम 33 परसेंट अंक पाए हों, साथ ही उसके एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 परसेंट हों. इससे कम अंक आने पर छात्र को पास नहीं माना जाएगा.

वे स्टूडेंट्स जो एक या अधिकतम दो विषयों में 33 परसेंट अंक नहीं ला पाते हैं, वे सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं. इससे वे इसी साल परीक्षा पास कर लेंगे.

वेबसाइट पर रखें नजर

इस बारे में कुछ दिनों में बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी. फॉर्म कब निकलेगा, कैसे भरना है, क्या लास्ट डेट है और सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन कब होगा, इन सब अपडेट्स के बारे में जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

पिछली साल पहले आया था साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

पिछली साल यानी साल 2023 में पहले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी हुए थे. तारीख थी 18 मई और रिजल्ट रात को घोषित किया गया था. पिछली साल साइंस में कुल 95.65 फीसदी और कॉमर्स में कुल 96.60 फीसदी स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया था. वहीं आर्ट्स के नतीजे कुछ दिन बाद 24 मई को जारी किए गए थे. इनका रिजल्ट 92.35 परसेंट गया था.

इस जिले ने किया था टॉप

पिछले साल के नतीजों की बात करें तो साल 2023 में जोधपुर के नतीजे सबसे अच्छे रहे थे. यहां के कुल 96.21 परसेंट स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया था. सबसे खराब प्रदर्शन प्रतापगढ़ का रहा था. यहां के कुल 86.08 फीसदी स्टूडेंट्स ही एग्जाम पास कर पाए थे. 

यह भी पढ़ें: IB में 600 से ज्यादा पदों पर चल रही है भर्ती, ऑफलाइन करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget