एक्सप्लोरर

MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड कभी भी जारी कर सकता है 12वीं का रिजल्ट,जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?

MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है.
  • लगभग 7 लाख छात्रों ने दी थी यह परीक्षा.
  • रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
  • छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश के 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के बाद अब रिजल्ट का इंतजार अपने अंतिम चरण में है.  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है, जिससे लाखों छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं.

रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा वक्त नहीं

एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं.बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा कर लिया है और अब अंतिम प्रक्रिया चल रही है.ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह या फिर मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा.हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन माहौल देखकर लग रहा है कि इंतजार ज्यादा लंबा नहीं है.

इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा

इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 7 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. सभी छात्रों ने फरवरी से मार्च के बीच अपनी परीक्षाएं दी थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब जब रिजल्ट आने वाला है, तो छात्रों और उनके परिवारों में उत्साह और थोड़ी घबराहट दोनों देखने को मिल रही है.

कब हुई थी 12वीं की परीक्षा?

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चली थीं. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई थी और उसके बाद तुरंत कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था.तेजी से जांच प्रक्रिया पूरी होने की वजह से इस बार रिजल्ट समय पर आने की पूरी संभावना है.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे. इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं.
mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mponline.gov.in

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

जब रिजल्ट जारी होगा, तो उसमें कई जरूरी जानकारियां शामिल होंगी जैसे

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड
  • पास या फेल की स्थिति

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांच लें और किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें.

रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र?

रिजल्ट आने के बाद अगर किसी छात्र को अपने नंबरों से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकता है. इसकी प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी. इसके अलावा, जो छात्र पास हो जाएंगे, वे आगे की पढ़ाई या करियर विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं.

यह भी पढ़ें -  Free coaching in Kota: कोटा में फ्री में करनी है JEE और NEET की कोचिंग, जानिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप

DigiLocker और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की संभावना रहती है. ऐसे में छात्र DigiLocker और SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इससे उन्हें वेबसाइट क्रैश जैसी समस्या से बचने में मदद मिलेगी.

कैसे करें MP Board 12th Result 2026 चेक?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in  पर जाएं
  • “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • होमपेज पर आपको 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखेगा, उसी पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको रोल नंबर डालना होगा.
  •  Submit बटन पर क्लिक करें.
  • डिटेल्स भरने के बाद “Submit” या “View Result” पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर रख लें.

यह भी पढ़ें - Fashion Designing Course: 10वीं के बाद फैशन डिजाइनर कैसे बने? जानिए पढ़ाई, फीस और एडमिशन का पूरा प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget