एक्सप्लोरर

Manipur HSLC Result 2024: मणिपुर बोर्ड ने जारी किए 10वीं के नतीजे, इन डिटेल्स की मदद से कर सकते हैं चेक

Manipur Board 10th Result 2024: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मणिपुर ने दसवीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं. इन्हें देखने के लिए आप नीचे दी वेबसाइट्स पर जा सकते हैं.

BSEM Manipur HSLC Result 2024 Declared: मणिपुर बोर्ड ने दसवीं क्लास का रिजल्ट रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की मणिपुर बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं – bsem.nic.in, manresults.nic.in. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी.

इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • मणिपुर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं यानी manresults.nic.in पर. ऊपर बतायी गई दूसरी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.
  • यहां होमपेज पर आपको HSLC Result Link 2024 नाम का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नई विंडो खुलेगी. इस विंडो पर आपको अपना रोल नंबर और जो भी दूसरे डिटेल मांगे जा रहे हैं, वो डालने होंगे.
  • इन्हें डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही आपका मणिपुर बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकालकर भी रख सकते हैं.
  • ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आ सकती है.

पिछली दस सालों में सबसे अच्छा रहा रिजल्ट

मणिपुर बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट पिछले 10 सालों में सबसे अच्छा रहा है. इस साल मणिपुर बोर्ड में दसवीं में कुल 93.03% बच्चों ने परीक्षा पास की है. अगर कुल स्टूडेंट की बात करें तो इस बार मणिपुर बोर्ड दसवीं में कुल 37,715 छात्रों ने भाग लिया था.  इनमें से 19000 के करीब लड़के और 18000 के करीब लड़कियां थी. इन सभी के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं.

इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा

बता दें कि मणिपुर बोर्ड दसवीं के एग्जाम इस बार 15 मार्च से लेकर 3 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित किए गए थे. 150 से ज्यादा सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित हुई थी और तभी से छात्रों को नतीजे का इंतजार था जो आज पूरा हो गया है.

मणिपुर बोर्ड में रैंक का सिस्टम नहीं होता है यहां पर ग्रेडिंग सिस्टम होता है उसी के हिसाब से नतीजे जारी किए जाते हैं. पिछले 10 सालों में मणिपुर बोर्ड के नतीजे इतने अच्छे कभी नहीं रहे जितने अच्छे इस साल आए हैं. रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया.

इस जिले ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

मणिपुर बोर्ड में इस बार सबसे अच्छा परफॉर्मेंस थौबल जिले का रहा. यहा के 99.04 परसेंट स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया है. इस बारे में और अपडेट और आगे की जानकारी पाने के लिए ऊपर दी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: JEE के काफी स्टूडेंट्स हर साल क्यों कर लेते हैं आत्महत्या, पढ़ाई का दवाब या कोई और है वजह? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget