एक्सप्लोरर

JEE Mains 2024 Topper: किसान का बेटा बना टॉपर, छोटे से गांव के नीलकृष्ण ने ऐसे पायी पहली रैंक

जेईई मेन्स 2024 के सेशन टू के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के नीलकृष्ण ने एआईआर 1 लाकर एग्जाम में टॉप किया है. इसके साथ ही 56 और कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल मिला है.

JEE Mains 2024 Topper Nilkrishna From A Small Village: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2024 सेशन टू के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी हुई है. इस बार जेईई मेन्स एग्जाम में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के नीलकृष्ण ने पहली रैंक पायी है. नील के पिता किसानी करते हैं और माता गृहणी हैं. सीमित संसाधनों के बीच अपनी शुरुआती पढ़ाई करने वाले नील ने कोटा में रहकर कोचिंग ली और जीतोड़ मेहनत के बाद ये सफलता हासिल की है. उनकी ऑल इंडिया रैंक 1 आयी है.

इनके भी आए 100 पर्सेंटाइल

नील के अलावा 56 और कैंडिडेट्स ने जेईई मेन्स एग्जाम में 100 पर्सेंटाइल पाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र का बेलखेड़ा गांव में नील की शुरुआती पढ़ाई हुई है. मिडिल स्कूल और हाईस्कूल उन्होंने कांजला टांडा से पूरा किया. जेईई मेन्स देने और आईआईटी में एडमिशन लेने का सपना लिए नील कोटा शिफ्ट हो गए और 11वीं व 12वीं यहीं से की और एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेकर जेईई की तैयारी भी की.

माता-पिता के सहयोग से बनी बात

नील अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हैं और कहते हैं कि उन्होंने मुझे पढ़ाने के लिए बहुत कुर्बानी दी हैं. वे आगे बताते हैं कि अगर कभी नंबर कम आते थे या अच्छा प्रदर्शन नहीं हो पाता था तो उनके माता-पिता हौसला बढ़ाते थे और आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरित करते थे. नील मानते हैं कि लगातर किए जाने वाले शतत प्रयास सफलता दिलाते हैं.

एक दिन में दस से पंद्रह घंटे की पढ़ाई

नील एक दिन में दस से पंद्रह घंटे पढ़ाई करते थे और और नोट्स बनाने के साथ ही खूब प्रैक्टिस भी करते थे. पढ़ाई के अलावा नील को तीरंदाजी का भी शौक है. वे स्टेट और नेशनल लेवल पर इसमें हाथ आजमा चुके हैं. बता दें कि इस बार के टॉपर्स में से कोटा कोचिंग के तीन स्टूडेंट हैं. टॉप पांच में से तीन यहां के हैं. ऑल इंडिया रैंक के साथ एनटीए ने कट-ऑफ भी जारी किया है. 

यह भी पढ़ें: जेईई मेन्स का रिजल्ट जारी, देखें 56 कैंडिडेट्स की लिस्ट जिन्होंने पाया 100 पर्सेंटाइल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget