एक्सप्लोरर

JAC 8th Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें जैक रिजल्ट

Jharkhand Academic Council 8th Result: जैक ने 8वीं कक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है इसमें कुल 40813 स्टूडेंट्स सफल हुए.

Jharkhand Academic Council declared 8th revised result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 8वीं कक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें करीब 96 फीसदी स्टूडेंट्स पास घोषित किये गए. कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट  फरवरी महीने में घोषित किया गया था. कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा में कुल 42,324 स्टूडेंट्स फेल हो गये थे. इनको 20 फीसदी ग्रेस मार्क्स देकर 9वीं कक्षा में प्रमोट किया गया. इसके बावजूद 1511 बच्चे फिर भी पास नहीं हो सके.

उल्लेखनीय है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने जनवरी 2020 में आठवीं बोर्ड की परीक्षा ली थी. इस परीक्षा में कुल 5,03,862 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनका रिजल्ट फरवरी 2020 में घोषित किया गया. जिसमें से कुल 4,61,538 परीक्षार्थी सफल हुए, जबकि 42,324 परीक्षार्थी असफल रहे. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में असफल हुए थे उनके लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाना था. इसके लिए परीक्षार्थियों ने आवेदन भी भर दिया था. लेकिन कोरोना महामारी की वजह से मार्च महीने से ही लॉक डाउन होने के चलते देश सभी स्कूल बंद कर दिए गए. इसके चलते परीक्षा के आयोजन में समस्या आ रही थी. बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार ने विशेष परीक्षा नहीं लेने और ग्रेस मार्क्स देकर असफल छात्र-छात्राओं को पास करने का निर्णय लिया.

विदित है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल {जैक} द्वारा आठवीं बोर्ड परीक्षा को आयोजित किया जाता है. यह परीक्षा 250 अंकों की होती है. इसमें 33 प्रतिशत यानी 83 अंक लाने वाले परीक्षार्थी पास होते हैं. राज्य सरकार के 20 फीसदी ग्रेस मार्क्स देकर पास करने वाले  फैसले से 13 प्रतिशत यानी 33 अंक लाने वाले असफल परीक्षार्थी भी पास हो गए हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा

राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'

भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज

Embed widget