एक्सप्लोरर

अचानक बदला झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी होने का समय, जानें अब किस टाइम पर घोषित होगा JAC 12th Result

JAC 12th Result 2020 का इंतजार खत्म होने वाला है. यह रिजल्ट 17 जुलाई को जारी किया जाने वाला है. अचानक झारखंड 12वीं क्लास रिजल्ट की घोषणा का टाइम बदल दिया गया है. अब रिजल्ट दोपहर 1 बजे के बजाय शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा.

JAC 12th Result 2020: झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी होने की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है. क्योंकि यह रिजल्ट पहले दोपहर 1:00 ही जारी होना था लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसके समय में अचानक बदलाव कर दिया गया. अब झारखण्ड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट शाम 5:00 बजे जारी किया जाएगा.

जैक 12वीं के तीनों स्ट्रीमों का रिजल्ट जारी होगा एक साथ

आज जैक 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीमों का रिजल्ट एक साथ ही जारी करने जा रहा है. जबकि अभी पिछले साल तक जैक 12वीं कक्षा के स्ट्रीमों के रिजल्ट की घोषणा अलग-अलग करता था. लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण वैसे ही रिजल्ट जारी करने में देरी हो चुकी है इसलिए इस साल जैक तीनों स्ट्रीमों के रिजल्ट एक साथ जारी करने जा रहा है.

झारखंड बोर्ड 12 वीं रिजल्ट की घोषणा करेंगें शिक्षामंत्री

आज शाम 5:00 बजे इंटरमीडिएट के जारी होने वाले रिजल्ट की घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करेंगे. जैक अपने इंटरमीडिएट के रिजल्ट केवल अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी करेगा. छात्र अपना रिजल्ट jac.nic.in / jacresults.com / jac.jharkhand.gov.in पर लॉग इन कर चेक कर सकते हैं. छात्र अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना कतई न भूलें.

जैक इंटरमीडिएट परीक्षा, 2020 में शामिल थे इतने स्टूडेंट्स

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस बार जैक की इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगभग 02,34,363 छात्र प्रदेश के कुल 470 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दिए थे. इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा को नक़ल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे. इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्ट्रीम वाइज छात्रों की संख्या इस प्रकार थी- साइंस स्ट्रीम में 76,585 छात्र, कॉमर्स स्ट्रीम में 28,515 छात्र जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 01,29,263 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. जबकि परीक्षा देने वाले छात्रों की सबसे अधिक 32,960 संख्या रांची में थी.

ऐसा था इस बार का 10वीं का रिजल्ट-

जैक 2020 की 10वीं कक्षा का रिजल्ट इस बार 75.01 फ़ीसदी था जो कि पिछले साल के रिजल्ट 70.81 फ़ीसदी से 4.20 फ़ीसदी अधिक है. इस बार 10वीं कक्षा में पास होने वाले लड़कों का रिजल्ट 75.88 फ़ीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 74.25 फ़ीसदी था.

वहीँ अगर पिछली बार के इंटरमीडिएट के रिजल्ट की बात करें तो पिछली बार 2019 में 57 फ़ीसदी साइंस स्ट्रीम में, 70.44 फ़ीसदी कॉमर्स स्ट्रीम में और सबसे अधिक 79.97 फ़ीसदी छात्र आर्ट्स स्ट्रीम में पास हुए थे.

ICAI CA November 2020 परीक्षा की तिथियां घोषित, इस तारीख से होंगे एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget