एक्सप्लोरर

Bihar Board Result 2025: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट, कौन कौन से तरीके आएंगे काम?

Bihar Board 12th Result 2025 Out Today: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यदि क्रैश हो जाती है तो आप यहां बताए गए तरीकों के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. बोर्ड की तरफ से आज दोपहर परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट पर जाना होगा. लेकिन कई बार अधिक लोड के चलते वेबसाइट क्रैश हो जाती है.

इंतजार खत्म होने के बाद जब किसी परीक्षा का रिजल्ट आता है, तो लाखों स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट पर रिजल्ट देखने पहुंचते हैं. इस वजह से कई बार वेबसाइट क्रैश हो जाती है या फिर बहुत धीमी हो जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स परेशान हो जाते हैं कि रिजल्ट कैसे देखें. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वेबसाइट क्रैश होने पर भी रिजल्ट देखने के कई तरीके मौजूद हैं. आइए जानते हैं वो सबसे आसान तरीके, जिनसे आप बिना किसी दिक्कत के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ABP Live पर रिजल्ट चेक करने का लिंक

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए क्या करना होगा?

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.
  2. होम पेज पर "Bihar Board 12th Result 2025" या "Bihar Board 10th Result 2025" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा.
  4. सभी जानकारी सही भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  6. आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

एसएमएस के जरिए रिजल्ट पाएं

अधिकांश बोर्ड और परीक्षाएं रिजल्ट जारी होने से पहले एसएमएस सर्विस भी एक्टिवेट कर देते हैं. आपको बस तय फॉर्मेट में अपना रोल नंबर लिखकर दिए गए नंबर पर भेजना होता है, और कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा. इस सुविधा का फायदा उन छात्रों को ज्यादा मिलता है, जिनके पास इंटरनेट की समस्या होती है या वेबसाइट क्रैश हो चुकी होती है. बिहार बोर्ड ने भी एसएमएस के जरिए नतीजे देखने के लिए नंबर जारी किया है. छात्रों को BIHAR12 (स्पेस) रोल नंबर - इंटरमीडिएट (12वीं) टाइप कर इसे 56263 पर भेजना होगा.

DigiLocker से ऐसे देखें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025

  • सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या फिर मोबाइल पर DigiLocker ऐप खोलें.
  • अगर आपने पहले से DigiLocker पर अकाउंट बना रखा है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार नंबर या यूजरनेम की मदद से लॉगिन करें.
  • अगर आपने पहले कभी DigiLocker का इस्तेमाल नहीं किया है, तो मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें. इसके बाद अपना अकाउंट बना लें.
  • लॉगिन करने के बाद सर्च बार में "Bihar State Board Of School Examination Board (BSEB)" टाइप करें.
  • अब आपको “Class XII Marksheet” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल कोड, रोल नंबर और परीक्षा वर्ष (2025) दर्ज करें.
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद “Get Document” पर क्लिक करें.
  • फिर आपकी Bihar Board 12th Marksheet स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड सबसे आगे

बीते कई सालों की तरह ही इस बार भी बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है. इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें-

Bihar Board Result 2025: 12वीं की मार्कशीट चाहिए? पहले कर लें ये काम वरना होगा पछतावा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Embed widget