एक्सप्लोरर

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, जान लीजिए कहां से की है पढ़ाई और किस चीज में है डिग्री

दिल्ली के नए सीएम के नाम का एलान हो गया है. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. रेखा सीएम पद की शपथ लेंगी. आइए जानते हैं वह कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए सीएम पद के उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया गया है. अब से दिल्ली की बागडोर रेखा गुप्ता के हाथ में होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री किनती पढ़ी-लिखी हैं.

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की निवासी हैं, मात्र 2 वर्ष की आयु में दिल्ली आ गई थीं और तब से दिल्ली में ही रह रही हैं. रेखा गुप्ता की पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है. वे अपनी छात्र जीवन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं और वहीं से उनका राजनीति में सक्रिय योगदान शुरू हुआ. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. उनकी छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की.

कौन सी है डिग्री?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की हुई है. उन्होंने बीकॉम की डिग्री दौलत राम कॉलेज से ली है. जबकि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से उन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की है.

कैसा रहा सफर?

रेखा गुप्ता ने राजनीति में अपनी यात्रा छात्र जीवन से ही शुरू कर दी थी. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी मजबूत पकड़ रही है.साल 1996-97 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव और फिर अध्यक्ष बनीं. इसके बाद, 2003-2004 तक उन्होंने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली राज्य की सचिव के रूप में कार्य किया. उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए 2004-2006 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनाया गया.

इसके बाद 2007-2009 के बीच लगातार दो वर्षों तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, MCD की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली. अब 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की है. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराकर वे पहली बार विधायक बनी हैं. उनके इस सफर से साफ है कि वे संगठन और प्रशासन दोनों में मजबूत पकड़ रखती हैं और दिल्ली की राजनीति में उनकी भूमिका अहम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Assistant Professor Jobs 2025: 400 से ज्यादा पदों पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, लाखों में है सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में खुली 35 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-बुक्स वाली लाइब्रेरी, फ्री Wifi का भी मिलेगा मजा
दिल्ली में खुली 35 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-बुक्स वाली लाइब्रेरी, फ्री Wifi का भी मिलेगा मजा
Indian Army Agniveer result 2026 : भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट घोषित, ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड
भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट घोषित, ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड
DRDO Paid Internship 2026 : DRDO ने शुरू किया पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम, 15 जुलाई तक करें आवेदन
DRDO ने शुरू किया पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम, 15 जुलाई तक करें आवेदन
CA Exam Registration 2026 : CA की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, ICAI ने सितंबर-नवंबर एग्जाम के लिए खोला पोर्टल
CA की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, ICAI ने सितंबर-नवंबर एग्जाम के लिए खोला पोर्टल

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget