एक्सप्लोरर

इस परीक्षा के चलते बदली 10वीं व 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट्स, यहां क्लिक कर जाने नई तारीख

अगर इस बार आप 10वीं व 12वीं के बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत खास है. बोर्ड ने परीक्षा की डेट्स में बदलाव किया है. ऐसे में यहां देखें नई डेट्स...

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने रीट परीक्षा के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा अब 6 मार्च 2025 से शुरू होगी. इस बदलाव के कारण छात्र-छात्राओं को संशोधित तिथियों के अनुसार तैयारी करने का समय मिलेगा. विस्तृत टाइम टेबल जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा के सभी विषयों और समय की जानकारी दी जाएगी.

इस परीक्षा के चलते बदली बोर्ड एग्जाम की डेट्स

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 अब 27 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों के भाग लेने की संभावना है. इस परीक्षा के लिए बैठने की व्यवस्था और स्टाफ की आवश्यकता को देखते हुए, राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि दोनों, यानी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा और रीट परीक्षा, एक साथ आयोजित करना संभव नहीं था. इसलिए, इन दोनों की तिथियों में बदलाव कर दिए गए हैं ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

19 लाख 39 हजार बच्चे इस बार दे रहे थे बोर्ड परीक्षा 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 2025 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 19 लाख 39 हजार 645 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं. इनमें से 10वीं कक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 और 12वीं कक्षा में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी शामिल हैं. राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डेट शीट जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है. यह डेट शीट अलग-अलग पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिसे छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए डाउनलोड कर सकेंगे.
 
ये हो सकती हैं पेपर टाइमिंग 

पिछले साल, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट जनवरी 2024 में जारी की थी. जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. पिछले रुझानों के अनुसार, आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में भी सुबह की पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी.

इस तरह से नई डेटशीट कर सकेंगे डाउनलोड 

आरबीएसई की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद, होमपेज पर 'आरबीएसई डेट शीट 2025' लिंक को ढूंढकर उस पर क्लिक करें. फिर, 'आरबीएसई कक्षा 10वीं डेट शीट 2025' या 'आरबीएसई कक्षा 12वीं डेट शीट 2025' का चयन करें. इसके बाद विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम एक नए पृष्ठ पर दिखाई देगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 30 लाख की नौकरी छोड़कर बने नायब तहसीलदार, फिर नौकरी के साथ की तैयारी और बन गए IAS

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget