एक्सप्लोरर

Purvanchal University Exam Date Update: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थगित मुख्य परीक्षाएं अब 15 मई से होंगी शुरू

लॉकडाउन के कारण वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की स्थगित मुख्य परीक्षाएं 15 मई से कराने का निर्णय. यूजी पीजी परीक्षाएं होंगी तीन पालियों में.

Purvanchal University Jaunpur Exam Date Update 2020: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने यूजी / पीजी की 18 मार्च 2020 से स्थगित मुख्य परीक्षाओं को अब 15 मई से तीन पालियों में कराने का निर्णय लिया है. यह निर्णय परीक्षा संचालन समिति की 20 अप्रैल को हुई एक बैठक में लिया गया. बैठक में परीक्षा व मूल्यांकन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. इसके अनुसार 18 मार्च 2020 से स्थगित यूजी / पीजी की शेष पेपरों की परीक्षाएं अब 15 मई से प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न कराई जायेंगीं.

इसमें प्रथम पाली की परीक्षा प्रात: 7.00 बजे  से 10.00 बजे तक, द्वितीय पाली सुबह 11 से दोपहर बाद 2.00 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगी. प्रत्येक पेपरों के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. दो पालियों के बीच में 1 घंटे का समयांतराल दिए जाने का निर्णय लिया गया है.

सभी परीक्षाओं के लिए वही परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गए हैं, जो इसके पहले निर्धारित किये गए थे. इस लिए परीक्षाथियों को उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने की अनुमति होगी जहाँ वे परीक्षा दे रहे थे. तीनों पालियों के लिए कापी और पेपर नोडल केन्द्रों से हर परीक्षा केन्द्रों पर सुबह की पाली में ही उपलब्ध करा दिए जायेंगें. तीनों पालियों की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को एक साथ शाम 6 बजे के बाद जमा किया जायेगा. उसके पहले यह उत्तर पुस्तिकाएं कालेज में ही रहेंगीं. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाये.

परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम एक सप्ताह बाद जारी किया जायेगा. बैठक में यह भी तय किया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो पालियों में कराया जायेगा. प्रथम पाली 7 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से 7 बजे तक होगी. प्रत्येक परीक्षक को एक पाली में अधिकतम 200 उत्तर पुस्तिकाओं का और दोनों पालियों में मिलाकर 300 उत्तर पुस्तिकाओं का मूलयांकन करना होगा.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जो प्रायोगिक / मौखिक परीक्षाएं एक्सटर्नल एक्सपर्ट के चक्कर में अटकी रहती थीं. अब उन्हें इंटर्नल एक्सपर्ट के द्वारा कराकर अंकपत्र 15 मई तक हर हाल में परीक्षा विभाग में जमा कराना सुनिश्चित करना होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget