एक्सप्लोरर

पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

पंजाब यूनिवर्सिटी की अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट परीक्षाएं 17 सितंबर 2020 से ऑनलाइन मोड में कंडक्ट करायी जाएंगी.

Punjab University Exams 2020: पंजाब यूनिवर्सिटी की अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट परीक्षाएं इस बार ऑनलाइन मोड में कंडक्ट करायी जाएंगी. यही नहीं परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है. एग्जिट/टर्मिनल क्लासेस के लिए एग्जाम 17 सितंबर 2020 से शुरू होंगे. परीक्षा की कुल ड्यूरेशन दो घंटे होगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूजीसी के यह कहने के बावजूद की किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के पास नहीं किया जाएगा, कई संस्थान अपने यहां परीक्षा कराने से डर रहे थे. यह समस्या कोरोना के कारण उपजे माहौल की वजह से थी. हालांकि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश आ गया कि कहीं के भी फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के केवल इंटर्नल एसेसमेंट के अंकों के बेसिस पर पास नहीं किया जाएगा.

इसके बाद से विभिन्न यूनिवर्सिटीज ने अपने यहां की परीक्षा तारीखें और परीक्षा का मोड घोषित करना आरंभ कर दिया है. इसी क्रम में अब पंजाब यूनिवर्सिटी ने भी एग्जाम ऑनलाइन मोड में कंडक्ट कराने की बात कही है. ऐसा पहली बार होगा जब पंजाब यूनिवर्सिटी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगी.

कई राज्य नहीं चाहते थे परीक्षा कराना –

कोविड केसेस के दिन रात बढ़ने की वजह से बहुत से राज्य परीक्षा करना नहीं चाहते थे और स्टूडेंट्स द्वारा भी इन परीक्षाओं का पुरजोर विरोध हो रहा था. वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र कुछ ऐसे ही राज्य हैं. हालांकि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद इन राज्यों के पास कोई विकल्प नहीं बचा सिवाय परीक्षा कराने के. इस बबात सुप्रीम कोर्ट ने यह छूट अवश्य दी कि परीक्षा कराने की डेडलाइन जोकि पहले 30 सितंबर थी उसे यूजीसी से आज्ञा मांगकर आगे बढ़ा लिया जाए. परीक्षा देर से हों, इसमें कोई समस्या नहीं है पर परीक्षा न हों यह समस्या है जिसकी परमीशन नहीं दी जाएगी.

इसी क्रम में महाराष्ट्र और वेस्ट बंगाल दोनों जगहों पर फाइनल ईयर परीक्षाओं की तारीखें घोषित करने का कार्य चल रहा है. बाकी राज्यों ने भी फाइनल ईयर की परीक्षाएं कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. जल्द ही और यूनिवर्सिटीज की परीक्षा तारीखें भी घोषित होंगी.

JEE Advanced 2020 परीक्षा हुई स्थगित, अब इस तारीख को होगा एग्जाम Delhi Police Recruitment 2020: 5846 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget