एक्सप्लोरर

पंजाब के CM ने वाइस चांसलर्स की कमिटी गठित की, एग्जाम रिफॉर्म्स व हायर एजुकेशन करिकुलम की होगी समीक्षा

पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एग्जाम रिफॉर्म्स और हायर एजुकेशन करिकुलम की समीक्षा के लिए वाइस चांसलर की एक कमेटी का गठन किया है. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में समिति 60 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को वाइस चांसलर की एक समिति का गठन किया, ताकि परीक्षा सुधार और पाठ्यचर्या की समीक्षा की जा सके. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में समिति 60 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. समिति नए पाठ्यक्रमों और डिजिटल शिक्षा की शुरूआत पर भी ध्यान देगी.

राज्य के एजुकेशन सिस्टम को दुनिया के सामने लाया जाए-सीएम
एजुकेशन में ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ बने रहने की जरूरत को समझते हुए, मुख्यमंत्री ने समिति को राज्य के एजुकेशन सिस्टम को दुनिया के सामने लाने की योजना भी तैयार की. सीएम ने ये भी कहा कि,नए और रेलिवेंट कोर्सेस की पहचान यह सुनिश्चित करने के लिए की जानी चाहिए कि छात्र वैश्विक शिक्षा में हो रहे बदलावों के अनुरूप हैं. मुख्यमंत्री ने आगे ये भी कहा कि राज्य में नए कॉलेजों को 2021-22 शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू करनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने राज्य के उच्च शिक्षा सचिव को सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के 931 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश भी दिया.

राज्य के तीन विश्वविद्यालयों से एफिलिएटिड सभी कॉलेज करेंगे मदद
विभाग द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहलों को सूचीबद्ध करते हुए, उच्च शिक्षा सचिव वीके मीणा ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि राज्य के तीन विश्वविद्यालयों से एफिलिएटिड सभी कॉलेज- पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल सत्र 2021-22 के लिए विभाग के कामकाज को सुव्यवस्थित करने में मदद करेंगे.

बैठक में विभाग द्वारा हाल ही में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर भी गौर किया गया, जिसमें रिसर्च, इनोवेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट और एंटरप्रन्योरशिप उद्देश्य के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत जीएनडीयू, अमृतसर को 100 करोड़ रुपये और पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला को 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

SSC GD Constable Exam 2021: जीडी कॉन्सटेबल परीक्षा के लिए मई के पहले हफ्ते में आएगा नोटिफिकेशन

HPSC Exam 2021: कोरोना संक्रमण के चलते हरियाणा लोक सेवा आयोग की HCS समेत 13 भर्ती परीक्षाएं स्थगित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
NEET UG 2026: रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
UGC NET June 2026 Answer Key: NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget