एक्सप्लोरर

PM मोदी ने वर्चुअल मीटिंग में अचानक शामिल होकर CBSE स्टूडेंट्स को दिया सरप्राइज, कई मुद्दों पर की चर्चा

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को छात्रों और अभिभावकों के साथ वर्चुअल मीटिंग आयोजित की थी. इसी मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने भी शामिल होकर छात्रों को हैरान कर दिया. इस दौरान पीएम ने स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक सरप्राइज इंटरैक्टिव सेशन में सीबीएसई के स्टूडेंट्स से बातचीत की. दरअसल गुरुवार 3 जून को छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ सीबीएसई एग्जाम पर एक वर्चुल मीटिंग आयोजित की गई थी. पीएम मोदी ने भी इसी वर्चुअल सेशन में अचानक शामिल होकर छात्रों को हैरान कर दिया. गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठक में पीएम ने विभिन्न मुद्दों और चिंताओं पर बातचीत की.

पीएम ने छात्रों से मूल्यांकन और मार्किंग क्राइटेरिया के बारे में पूछा
बता दें कि सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 जून 2021 को स्थगित किए जाने के बाद बैठक आयोजित की गई थी. छात्रों के साथ पीएम की बातचीत की सीमित अवधि में, प्रधानमंत्री ने छात्रों से मूल्यांकन और मार्किंग क्राइटेरिया के बारे में पूछा.
वहीं मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''12वीं के छात्र हमेशा भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं. 1 जून तक आप सभी परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे.'' इस पर एक छात्र ने जवाब दिया कि, ''सर, आपने कहा कि परीक्षा उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए, इसलिए मेरे मन में परीक्षाओं के लिए कोई डर नहीं था."

1 जून को सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द की गई थी
बता दें कि इससे पहले 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया था. बैठक में पीएम मोदी  कहा था कि ये निर्णया छात्रों के लिए अनुकूल है और उनके भविष्य के साथ ही उनके स्वास्थ्य की भी रक्षा करेगा.

12वीं की परीक्षा रद्द होने से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता हुई कम
पीएम ने मीटिंग में आगे कहा कि, “छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, जिससे समझौता नहीं किया जा सकता है. प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 12वीं की परीक्षा रद्द होने से कई लोगों को खुशी हुई है और छात्रों व अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता कम हुई है.
 इसके साथ ही पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि बुरे समय पर ध्यान न दें और इस दौरान सीखे गए पाठों पर फोकस करना चाहिए और लाइफ में आगे बढ़न के लिए इनका उपयोग करना चाहिए

पीएम मोदी ने अभिभावकों से भी सवाल किया. उन्होंने पूछा कि अब कैसा लगा रहा है. इसके जवाब में एक अभिभावक ने कहा कि सरकार के इस कदम से अच्छा लगा क्योंकि कोरोना के बीच परीक्षा एक बड़ी चिंता थी.गौरतलब है कि 12वीं के छात्र और पैरेंट्स के साथ सीबीएसई ने ये बैठक आयोजित की थी ताकि 12वीं के परीक्षा परिणाम के फॉर्मूले को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके.
 
ये भी पढ़ें

असम: CBSE के इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जारी किए जाने के बाद असम 12वीं की परीक्षा पर लिया जाएगा फैसला- CM

DSSSB TGT Recruitment 2021: 5500 TGT के पदों के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
NEET SS काउंसलिंग राउंड 2 में 2423 सीटें खाली, MCC ने जारी की लिस्ट 
NEET SS काउंसलिंग राउंड 2 में 2423 सीटें खाली, MCC ने जारी की लिस्ट 

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget