एक्सप्लोरर

Patna University Admission 2020: पटना यूनिवर्सिटी में पाना है एडमिशन तो करना होगा एंट्रेंस टेस्ट पास, जानिए सबकुछ

Patna University के अधिकतर कोर्सेस में एडमिशन के लिए PUCET परीक्षा देनी पड़ती है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है 14 अगस्त जबकि सभी कोर्सेस में एडमिशन के लिए अंतिम तारीख है 21 सितंबर 2020.

Patna University Admission 2020: पटना यूनिवर्सिटी में बहुत से यूजी और पीजी कोर्सेस ऑफर किए जाते हैं, जिनमें से ज्यादातर कोर्सेस में एडमिशन के लिए कैंडिडेट को पटना यूनिवर्सिटी कॉमन इंट्रेंस टेस्ट (PUCET) देना होता है. इस साल पीयूसीईटी परीक्षा के एप्लीकेशन फॉर्म 24 अप्रैल को रिलीज़ हो गए थे और इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2020 तय की गयी है. हालांकि कोरोना के कारण आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है पहले अगस्त महीने तक आवेदन नहीं किए जा सकते थे. पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेस में एडमीशन के लिए एलिजबिलिटी क्राइटेरिया कोर्स के अनुसार भिन्न है. इसे अलग-अलग जानने के लिए आपको विभिन्न कोर्सेस में लॉगइन करना पड़ेगा. उदाहरण के लिए पीयूसीईटी परीक्षा 2020 के माध्यम से जहां पटना यूनिवर्सिटी के 30 विभाग और दस कॉलेजेस में एडमीशन पाया जा सकता है वहीं, बीएड और एलएलबी कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी अलग से बीईईटी और बीएलईटी परीक्षा आयोजित करती है. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट ही यहां एडमीशन पा सकते हैं.

पटना यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रक्रिया –

यूनिवर्सिटी में एडमीशन लेने के लिए सबसे पहला स्टेप है कि कोर्स का चयन करने के बाद यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यह चेक करें कि आप उस कोर्स के लिए एलिजिबिल हैं या नहीं. जवाब हां में मिले तो कोर्स पर क्लिक करें और बताए गए निर्देशों के अनुसार फॉर्म भर दें. इसके साथ ही इंट्रेस टेस्ट का फॉर्म भी वेबसाइट पर जाकर भरें. ऐसा करने के लिए पटना यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है patnauniversity.ac.in. फॉर्म भरते समय याद से आवेदन शुल्क देना न भूलें. हर कोर्स के लिए आवेदन फीस भी अलग है इसलिए कोर्स की मांग के मुताबिक शुल्क दें.

Patna University Admission 2020: पटना यूनिवर्सिटी में पाना है एडमिशन तो करना होगा एंट्रेंस टेस्ट पास, जानिए सबकुछ

अगले स्टेप में आपको अपना एडमिट कार्ड दिया जाएगा जिसे परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं. एडमिट कार्ड के साथ ही एक सरकारी आईडी प्रूफ भी कैरी करें. इस परीक्षा की तारीख से लेकर रिजल्ट तक सबकुछ ऑनलाइन ही देखा जा सकता है. इसलिए अपडेट रहने के लिए समय-समय पर पटना यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

PUCET परीक्षा 2020 –

पटना यूनिवर्सिटी कॉमन इंट्रेंस टेस्ट एक स्टेट लेवल एग्जाम है जो इंग्लिश भाषा में आयोजित होता है, केवल हिंदी (बीए, एमए) विषय को छोड़कर. यह पेपर ऑफलाइन मोड में यानी पेन-पेपर बेस्‍ड होता है जिसकी ड्यूरेशन दो घंटे होती है. इस टेस्ट के द्वारा पटना यूनिवर्सिटी के 30 विभाग और दस कॉलेजेस में एडमीशन दिया जाता है. जहां इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2020 तय की गयी है, वहीं पटना यूनिवर्सिटी के सभी कोर्सेस में एडमीशन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2020 तय हुयी है. इस परीक्षा के विषय में विस्तार से जानने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं – wwww.puonline.co.in. परीक्षा, पटना यूनिवर्सिटी के कैम्पस में ही आयोजित होती है. इस परीक्षा के पैटर्न से लेकर सिलेबस तक सबकुछ ऑनलाइन पता किया जा सकता है. यह परीक्षा भी विषय-वार भिन्न होती है. कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में विषय के हिसाब से अंकों का वितरण होता है. जैसे बीए ऑनर्स की परीक्षा है तो साठ अंकों में सोशल साइंस या ह्यूमैनिटीज विषय से प्रश्न आते हैं और 40 अंक की जीके पूछी जाती है. वैसे ही अगर बीएससी ऑनर्स की बात करें तो फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो से 30 – 30 अंकों के प्रश्न और केवल 10 नंबर की जीके आती है. कुल मिलाकर आप जिस कोर्स में एडमीशन लेना चाहते हैं, उसके मुताबिक आपको तैयारी करनी होगी और अंकों का एलॉटमेंट देखना होगा. हालांकि यह बात पक्की है कि अगर आपको अपने विषय की नॉलेज है तो यह परीक्षा पास करना आपके लिए कोई टेढ़ी खीर नहीं.

IPS Success Story: चार बार UPSC में असफल होने पर अक्षत ने मान ली थी हार, फिर दोस्तों की प्रेरणा से पांचवें अटेम्पट में बन गए टॉपर Sarkari Naukri LIVE Updates: यहां जानिए, किन सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget