एक्सप्लोरर

Pariksha Pe Charcha 2025: हेल्थ से लेकर लीडरशिप तक... परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने छात्रों को दिए ये कमाल के टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षाओं से ठीक पहले छात्रों से बातचीत की और उन्हें बताया कि कैसे वो परीक्षा के लिए तैयार हो सकते हैं.

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी ने एक बार फिर अपने परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम के जरिए छात्रों को कई तरह के टिप्स दिए. इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को बताया कि सबसे पहले कैसे हेल्दी रहना जरूरी है. इसके लिए पीएम ने छात्रों को हेल्थ टिप्स भी दिए. वहीं छात्रों को बताया कि कैसे वो लीडर बन सकते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने छात्रों को फोकस रखना भी सिखाया. इसके लिए उन्होंने क्रिकेट और किक्रेटर्स का उदाहरणण भी दिया. 

एग्जाम के लिए अच्छी नींद जरूरी
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि उन्हें हेल्दी डाइट लेना जरूरी है. साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छी नींद लेना भी काफी जरूरी है. बच्चों को गूगल पर ये नहीं देखना चाहिए कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जो भी हेल्दी चीजें हैं उन्हें वो खानी चाहिए. उनके पेरेंट्स जो चीजें खिलाते हैं वो खाएं और हेल्दी रहें. पीएम मोदी ने कहा कि लिखने की आदत काफी जरूरी होती है. चाहे कुछ भी लिखिए, लेकिन ये आदत अपने विचारों को बांधने वाली है. 

टाइम मैनेजमेंट जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि टाइम मैनेजमेंट काफी जरूरी है. सबसे पहले हमें अपने समय के विषय में सोचना है, मैं अपने समय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कैसे करूं, इसे लेकर काफी सतर्क रहता हूं. ये सब कागज पर लिखकर रखना चाहिए और टाइम को मैनेज करना चाहिए. इसे रोजाना मार्क कीजिए और देखिए कि आपने कौन से काम समय पर किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमेशा चुनौती लेनी चाहिए, किसी भी विषय को चुनौती के तौर पर देखना चाहिए. जो विषय डराता है उससे पहले निपटना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञान और परीक्षा दो अलग चीजें होती हैं. शिक्षकों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि उनका काम छात्रों की योग्यता की पहचान करना भी है. 

मन को कैसे रखें शांत
पीएम मोदी ने बच्चों को ये भी बताया कि वो अपने मन को कैसे शांत रख सकते हैं. उन्होंने बताया कि बिना मतलब की बातें करने की बजाय खुद पर फोकस करना जरूरी है. अगर आप दूसरी चीजों के बारे में ज्यादा बात करेंगे तो मन भटक सकता है. ध्यान लगाना बेहद जरूरी है. पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि आपको ये तय करना होगा कि आपको अपनी ही विफलताओं को टीचर बनाना होगा. जीवन का मतलब सिर्फ परीक्षा नहीं है. 

पढ़ाई के साथ स्किल भी जरूरी
पेरेंट्स को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हर माता-पिता को कुछ अपेक्षाएं होती हैं. दूसरों के बच्चों को देखने के बाद उनका खुद का ईगो हर्ट होता है. उनका सोशल स्टेटस ही उनके लिए रुकावट बन जाता है. मेरी पेरेंट्स से अपील है कि अपने बच्चे को हर जगह मॉडल की तरह खड़ा मत करो. दुनिया का हर बच्चा एक जैसा नहीं होता है. कुछ बच्चे खेल-कूद में अच्छे होते हैं और पढ़ाई में कमजोर होते हैं. उनके मां-बाप और टीचर को उनके अंदर छिपी प्रतिभा को तराशने की जरूरत है. पीएम मोदी ने कहा कि स्किल की ताकत काफी ज्यादा होती है. हमें स्किल पर ही ज्यादा ध्यान देना चाहिए. 

टीचर्स को भी दे डाली सलाह
पीएम मोदी ने टीचर्स से कहा कि छात्रों के बीच तुलना नहीं करनी चाहिए, किसी भी छात्र को दूसरे छात्रों के बीच नहीं टोकना चाहिए. इससे उनका मनोबल नहीं गिरेगा और वो आगे सीखने की कोशिश करेंगे. बच्चों को भी ऐसे व्यक्ति को खोजना चाहिए, जो उन्हें लगातार मोटिवेट करता रहे. हमेशा खुद को पराजित करना सीखना चाहिए. इसके लिए सेल्फ गोल होना जरूरी है, इन्हें पूरा करने पर खुद को रिवॉर्ड देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें - Pariksha Pe Charcha: क्रिकेट से कैसे फोकस रखना सीख सकते हैं छात्र, पीएम मोदी ने दिया ये मंत्र

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education Report 2025-26: अब एक टीचर पर होंगे कम बच्चे, जानें UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट की सबसे बड़ी बातें
अब एक टीचर पर होंगे कम बच्चे, जानें UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट की सबसे बड़ी बातें
Education Report Card: स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget