एक्सप्लोरर

बिश्नोई समाज की पहली लड़की जिसने देश की इस सर्वोच्च परीक्षा को किया पास, पढ़िए उनकी Success Story

राजस्थान के बिश्नोई समाज की एक ऐसी लड़की जिन्होंने देश की सर्वोच्च परीक्षा को पास कर हासिल किया ये पद. पढ़िए उनकी सफलता की कहानी मेहनत, समर्पण के बारे में. ऐसे उन्होंने अपने सपनों को किया साकार.

सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए दिल से मेहनत की जाए. इस बात को सच कर दिखाया है बिश्नोई समाज की एक लड़की ने जिन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली UPSC की परीक्षा को पास कर IAS बनने तक का सफर तय किया है. हम आपके लिए एक खास सीरीज 'सक्सेस मंत्रा' लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको ऐसे ही मेहनत और संघर्ष से भरी कहानी बताएंगे. 

राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली परी बिश्नोई ने देश की सबसे मुश्किल परीक्षा UPSC को पास कर IAS अफसर बनने का सपना पूरा किया. उनका यह सफर बहुत ही प्रेरणादायक है. परी अपनी बिश्नोई समुदाय की पहली महिला हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. फिलहाल, वे सिक्किम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर कार्यरत हैं.

जानिए IAS बनने के लिए कहां से मिली प्रेरणा 

जब परी से पूछा गया कि उन्हें इस रास्ते पर चलने की प्रेरणा कहां से मिली, तो उन्होंने अपनी मां को इसका श्रेय दिया. परी की मां राजस्थान पुलिस में अधिकारी हैं, और उनके काम को देखते हुए ही परी के मन में सिविल सर्विस में जाने की इच्छा जगी.

जानिए कैसा रहा परी का शिक्षा और UPSC का सफर

परी ने अपनी स्कूली पढ़ाई अजमेर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद, उन्होंने एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे IAS अफसर बनेंगी.

UPSC की तैयारी के लिए परी ने खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और फोन का इस्तेमाल भी बहुत सीमित कर दिया. 2019 में, 23 साल की उम्र में, परी ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC पास किया और ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल की.

जानिए कैसी रही IAS बनने के बाद की जर्नी

IAS बनने के बाद परी बिश्नोई को पहले पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया. इसके बाद, वे सिक्किम के गंगटोक में सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) के रूप में कार्यरत रहीं. वर्तमान में, वे सिक्किम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद पर हैं.

जानिए परी की पर्सनल लाइफ के बारे में 

हाल ही में परी अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं. उन्होंने हरियाणा के आदमपुर से सबसे युवा विधायक भव्य बिश्नोई से शादी की है. भव्य, बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं और उनके दादा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल थे. भव्य को राजनीति में उभरता सितारा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget