एक्सप्लोरर

NEET 2024 Re-Exam: नीट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड रिलीज, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

NEET 2024 Re-Exam Admit Card: नीट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं. परीक्षा का आयोजन 23 जून को होना है. यहां से फटाफट कर लें डाउनलोड, ये रहा डायरेक्ट लिंक.

NTA Releases NEET 2024 Re-Exam Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट पुन: परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं. वे कैंडिडे्टस जो इस साल का नीट री-एग्जाम दे रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें नीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – exams.nta.ac.in/NEET. इसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी साझा किया गया है.

इन कैंडिडेट्स के लिए होगी आयोजित

बता दें कि नीट री-एग्जाम 2024 का आयोजन 23 जून के दिन किया जाएगा. परीक्षा उन 1563 कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की जा रही है जिन्हें समय कम पड़ने के कारण ग्रेस मार्क्स दिए गए थे. हालांकि ये कैंडिडेट्स की च्वॉइस पर छोड़ा गया था कि वे फिर से परीक्षा देना चाहते हैं या ग्रेस मार्क्स हटाने के बाद जो स्कोर बचता है उसके साथ कॉन्टीन्यू करना चाहते हैं.

क्या रहेगी टाइमिंग

23 जून को परीक्षा का आयोजन दोपहर में 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक किया जाएगा. ये परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें कंपनसेट्री मार्क्स दिए गए थे. इस परीक्षा के नतीजे संभवत: 30 जून के दिन जारी किए जा सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.

इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी exams.nta.ac.in/NEET पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – यहां क्लिक करके नीट यूजी 2024 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (1563 कैंडिडेट्स के लिए), इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ वगैरह डालनी होगी.
  • इसे डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. ये आगे आपके काम आएगा.
  • परीक्षा वाले दिन इसे साथ जरूर ले जाएं वर्ना आपको केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
  • इस परीक्षा में कैंडिडेट्स के जो मार्क्स आएंगे, वे ही फाइनल होंगे. इस रिजल्ट के बाद पुराने अंक अमान्य हो जाएंगे.
  • हालांकि जो कैंडिडेट्स परीक्षा नहीं देना चुनते हैं, उनके पुराने स्कोर की मान्य होंगे लेकिन उनमें से ग्रेस मार्क्स हटा दिए जाएंगे.
  • इनके वही नंबर मान्य होंगे जो 5 मई के दिन हुई परीक्षा में आए थे.
  • एडमिट कार्ड हाथ में आने के बाद उसमें दिए निर्देश ठीक से पढ़ लें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: नीट पीजी एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi School: दिल्ली में लॉन्च हुई नेशनल स्कूल सेफ्टी टूलकिट, साइबर सुरक्षा से लेकर डिजास्टर तैयारी पर होगा फोकस 
दिल्ली में लॉन्च हुई नेशनल स्कूल सेफ्टी टूलकिट, साइबर सुरक्षा से लेकर डिजास्टर तैयारी पर होगा फोकस 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
CBSE Practical Exam Guidlines: 29 जुलाई से होंगी CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
29 जुलाई से होंगी CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget