एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: चपरासी के केवल 91 पद, भरे गए सवा 2 लाख फार्म, योग्यता-8वीं पास, लेकिन एमएससी पास उम्मीदवारों ने भी किया आवेदन

छ्त्तीसगढ़ में चपरासी के 91 पदों के लिए 2.25 लाख से ज्यादा फार्म भरे गए हैं. इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं है, लेकिन एमएससी पास उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया है.

छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (सीजी पीएससी) में पहली बार 91 चपरासियों की भर्ती की जा रही है. इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं पास और साइकिल चलाना आना अनिवार्य है. लेकिन राज्य में बेरोजगारी का ये आलम है कि इन 91 पदों के लिए कुल सवा 2 लाख (2.25 लाख) से ज्यादा फार्म भरे गए हैं. साथ ही इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में इंजीनियरिंग, एमएससी, ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता मात्र 8वीं पास है. चपरासी के पदों के लिए इन बड़ी-बड़ी डिग्री वाले उम्मीदवारों के आवेदन करने के कारण इस परीक्षा में कंप्टीशन काफी टफ हो गया है.

जानकारों के अनुसार चपरासी की इस भर्ती के लिए उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन करने का सबसे बड़ा कारण, राज्य में बेरोजगारी है. साथ ही, इनमें से ज्यादातर उम्मीदवारों ओवरऐज हो चुके हैं या होने वाले हैं. ऐसे अगर ये हाई क्वालिफिकेशन वाले उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हो जाते हैं, तो उन्हें बड़े स्तर पर होने वाली परीक्षा में नियमों के अनुसार, उन्हें उम्र में छूट मिल जाएगी. अगर आंकड़ों की बात करें तो 1 पद के 2.5 हजार उम्मीदवारों के फार्म आयोग के मिले हैं.

राज्य के शिक्षाविदों के अनुसार इस भर्ती के लिए जो परीक्षा आयोजित होनी है उसका सिलेबस भी द्वितीय और तृतीय श्रेणी के जैसा ही है. आयोग ने चपरासी भर्ती के लिए जो सिलेबस जारी किया है, उसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, गणित और छत्तीसगढ़ी भाषा से जुड़े प्रश्न शामिल हैं. बता दें कि द्वितीय और तृतीय श्रेणी की नौकरियों के लिए परीक्षा के प्रश्नों का स्तर काफी कठिन होता है, लेकिन इस परीक्षा के प्रश्नों का स्तर काफी आसान हो सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग पहली बार 91 चपरासियों (प्यून) की भर्ती कर रहा है. इस भर्ती के जरिए समान्य प्रशासन विभाग में कुल 80 चपरासी और लोकसेवा आयोग में 11 चपरासियों की भर्ती की जानी है. इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी. इन पदों के लिए पीएससी को अब तक सवा 2 लाख फार्म प्राप्त हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि लिखित परीक्षा के बाद जितने भी उम्मीदवार पास घोषित किए जाएंगे उनसे मौखिक तौर पर पूछा जाएगा कि उन्हें साइकिल चलानी आती है या नहीं. अभी साइकिल चलाने का टेस्ट लिए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

JAC 11th Results 2022: जल्द जारी होंगे झारखंड बोर्ड क्लास 11वीं के नतीजे, रिलीज होने के बाद इन आसान स्टेप्स से करें चेक

BPSC 67th Exam 2022: बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्री परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब इस डेट पर होगा एग्जाम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget