एक्सप्लोरर

MP HSTET 2023: एमपी हाईस्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा एग्जाम

MP HSTET Exam 2023: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एमपी हाई स्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 का नोटिस जारी कर दिया है. आवेदन कब से होंगे और एग्जाम कब आयोजित किया जाएगा, यहां देखें.

MPPEB Releases MP HSTET Notice 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा का डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो एमपी की ये परीक्षा देने की योजना बना रहे हों, वे मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – peb.mp.gov.in. यहां से न केवल इस परीक्षा के विषय में जानकारी हासिल की जा सकती है बल्कि फॉर्म भी भरा जा सकता है.

इस डेट से करें अप्लाई

एमपी एचएसटीईटी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन 12 जनवरी से किए जा सकते हैं. 12 जनवरी से लेकर 27 जनवरी 2023 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता है. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे जिसके लिए आपको ऊपर बताई गई वेबसाइट पर जाना होगा.

ये है परीक्षा तारीख

मध्य प्रदेश हाईस्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 का आयोजन 01 मार्च 2023 से किया जाएगा. इस दिन से एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित होगा. पहली शिफ्टो होगी सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक की.

लाने होंगे इतने अंक

एमपी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए एचएसटीईटी परीक्षा देनी होती है. परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कम से कम 60% और आरक्षित श्रेणियों के कैंडिडेट्स को 50% अंक लाने की जरूरत होती है. इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है. आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी.

शैक्षिक योग्यता और शुल्क क्या है

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट के पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री साथ ही बीएड की डिग्री हो. अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए अनारक्षित कैंडिडेट्स को 600 रुपये फीस देनी होगी. जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: SSC GD कॉन्सटेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget