एक्सप्लोरर

MP Board Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट? 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर ताजा अपडेट पढ़ें यहां

MP Board 10th & 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कब तक आएंगे. इस बारे में ताजा जानकारी क्या है और किन वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं. जानते हैं जरूरी डिटेल.

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 Soon: मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पूरी होने के बाद से ही कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार है. इस बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि परिणाम इसी हफ्ते आ सकता है तो कुछ जगहों पर 5 मई के आसपास नतीजे आने की बात कही जा रही है. बोर्ड ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है. रिजल्ट रिलीज होने के बाद इन दोनों वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकता है – mpresults.nic.in और mpbse.nic.in.

क्या अगले हफ्ते आएगा रिजल्ट?

हफ्ता खत्म होने में थोड़ा ही समय बाकी है और अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नतीजे अगले हफ्ते रिलीज हो सकते हैं. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि ताजा जानकारियों के लिए वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. अफवाहों से बचें और केवल वेबसाइट पर दी जानकारी पर ही भरोसा करें.

इस हफ्ते आ सकती है सूचना

वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए ये बात कही जा सकती है कि रिजल्ट रिलीज की तारीख की घोषणा संभवत: इसी हफ्ते कर दी जाए. उसके कुछ समय बाद नतीजे जारी किए जाएंगे. बता दें कि एमपी बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 1 से 27 मार्च 2023 के बीच आयोजित हुई थी. जबकि बारहवीं के एग्जाम  2 मार्च से 5 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित किए गए थे. इस साल करीब 8 लाख छात्रों ने एमपी बोर्ड परीक्षाएं दी हैं.

रिलीज होने के बाद ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

  • रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी mpbse.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर क्लास 10 और 12 के रिजल्ट का लिंक दिया होगा. आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उसके लिंक पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे. इन्हें डालें और सबमिट कर दें.
  • ऐसा करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.

यह भी पढ़ें: UPSC CAPF के तहत कई पद पर हो रही है भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget