एक्सप्लोरर

​​छात्र एमबीए में बना सकते हैं एक शानदार करियर, ये हैं कुछ टॉप कॉलेज

​अगर आप मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस,  कॉरपोरेट फाइनेंस, कॉर्पोरेट बैंकिंग, क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने की चाह रखते हैं, तो आपके पास एमबीए एक शानदार विकल्प के रूप में मौजूद है.

​अगर आप मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस,  कॉरपोरेट फाइनेंस, कॉर्पोरेट बैंकिंग, क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने की चाह रखते हैं, तो आपके पास एमबीए एक शानदार विकल्प के रूप में मौजूद है. एमबीए यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक स्पेशलाइजेशन प्रोग्राम है. जोकि बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है. इस डिग्री को हासिल करने के बाद आप व्यवसाय के क्षेत्र में एक प्रगतिशील करियर शुरू कर सकते हैं. एमबीए अलग-अलग कई बिजनेस और मैनेजमेंट स्ट्रीम में स्पेशलाइजेशन प्रदान करता है, इसलिए आपको स्पेशलाइजेशन को काफी सोच-विचार कर चुनना चाहिए.

छात्र फाइनेंस में अपना सुनहरा करियर बना सकते हैं. एमबीए बैंकिंग, फाइनेंस सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर में शानदार ग्रोथ की संभावना है. इसके अलावा मार्केटिंग मैनेजमेंट में एमबीए व्यवसाय के मार्केटिंग पहलू पर केंद्रित है, जिसमें विद्यार्थियों को ब्रांड मार्केटिंग, बिक्री, तकनीकों, एग्जीक्यूटिव, लीडरशिप मैनेजमेंट स्किल, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, मार्केट रिसर्च, कस्टमर बिहेवियर आदि के बारे में बताया जाता है. इसे करने के बाद छात्र विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी पा सकता है. वह कॉम्पिटिटिव मार्केटिंग, बिजनेस मार्केटिंग, प्रोडक्ट एंड ब्रांड मैनेजमेंट, ऑनलाइन मार्केटिंग, एनालिटिकल मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग मैनेजमेंट रिटेलिंग मैनेजमेंट सहित कई क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं.

इसके साथ ही आप एमबीए (एचआर) ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं. किसी भी कंपनी, संस्थान आदि में एचआर, एचआर मैनेजर बहुत ही अहम व्यक्ति होता है. संगठनों के कामकाज को अच्छे ढंग से चलाने के लिए एचआर विभाग महत्वपूर्ण होता है. इसके अलावा भी एमबीए कई अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सकता है. ये तो लगभग तय है कि एमबीए करने के बाद आपको एक स्मार्ट सैलरी पर ही नौकरी मिलेगी.

एमबीए करने के लिए कुछ शानदार कॉलेज

  • भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद.
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता.
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर.
  • एनएमआईएमएस विश्वविद्यालय.
  • भारतीय विदेश व्यापार संस्थान.

​नेवी में होगी इन पदों पर बम्पर भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

​इस राज्य में निकली 230 से अधिक पदों पर सरकारी भर्ती, हजारों में मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget