एक्सप्लोरर

यह यूनिवर्सिटी दुनिया में सबसे बेहतरीन, जानें यहां के कोर्सेज की डिटेल और एडमिशन लेने का तरीका

Top Institute In The World: क्यूएस रैंकिंग के हिसाब से कौन सा इंस्टीट्यूट पहली पोजिशन पर है. यहां कौन-कौन से कोर्स ऑफर होते हैं और एडमिशन के लिए क्या प्रक्रिया अपनानी पड़ती है? जानते हैं.

Top University In The World According To QS Ranking: दुनिया में ऐसे बहुत से संस्थान हैं जो शिक्षा के मामले में टॉप पर माने जाते हैं. कई पैरामीटर पर परखने के बाद ये तय होता है कि कौन सी यूनिवर्सिटी इस साल टॉप पोजीशन पर है. इस साल की क्यूएस रैंकिंग की बात करें तो मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) यूनाइटेड स्टेट्स पहले स्थान पर है. ये यूनिवर्सिटी हमेशा ही अच्छी पोजीशन पर रहती है, कई बार पायदान ऊपर-नीचे होते हैं लेकिन टॉप 5 में ये विश्वविद्यालय जगह बना ही लेता है.

स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वे यहां से पढ़ाई करें. जाहिर है इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी में प्रवेश आसान नहीं होता. आज जानते हैं मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएस के कुछ फेमस कोर्सेज, उनकी फीस और एडमिशन प्रोसेस के बारे में.

कई कोर्स कर सकते हैं

यूं तो मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से होने वाले कोर्सेस की लिस्ट लंबी है पर आज हम कुछ खास फेमस कोर्सेज की बात करेंगे. यहां से बहुत से यूजी यानी अंडर ग्रेजुएट और पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स किए जा सकते हैं. सबकी फीस अलग-अलग होती है और कुछ पहलुओं को छोड़ दिया जाए तो कुछ कॉमन एग्जाम पास करने के बाद ही यहां प्रवेश मिलता है. संबंधित विषय में बैकग्राउंड होने के साथ ही टॉफेल, जीमेट, जीआरई जैसी परीक्षाएं पास करना जरूरी है.

बैचलर कोर्स कौन से हैं

यहां से होने वाले कुछ फेमस बैचलर कोर्स इस प्रकार हैं.

बीई या बीटेक – ये चार से पांच साल का कोर्स होता है और एक साल की फीस 50 लाख के आसपास होती है. सेलेक्शन के लिए टॉफेल, आईईएलटीएस, पीटीई जैसी परीक्षाएं पास करनी होती हैं.

बीएससी – इसके अंतर्गत कई विषयों में पढ़ाई की जा सकती है, साल की फीस करीब 50 लाख और कोर्स की ड्यूरेशन 4 साल होती है. सेलेक्शन के लिए टॉफेल, आईईएलटीएस, पीटीई, सैट जैसी कई परीक्षाएं पास करनी होती हैं.

इसी प्रकार बीए के करीब 17 कोर्स, बी.आर्क के 4 कोर्स, बीबीए के 5 कोर्स, बीजेएमसी का एक कोर्स जैसे बहुत से डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लिया जा सकता है. ऊपर बतयी गई परीक्षाएं पास करने के अलावा इनके लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है और यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस टेस्ट क्लियर करना भी जरूरी है.

मास्टर्स की डिग्री भी ले सकते हैं

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कई विषयों में मास्टर्स भी किया जा सकता है. जैसे एमएस के 25 कोर्स, इसकी फीस सालाना 45 से 50 लाख के बीच है कोर्स एक से पांच साल के बीच हो सकता है. चयन के लिए टॉफेल, आईईएलटीएस और जीआरई परीक्षा पास करना जरूरी है.

इसी प्रकार एमबीए/पीजीडीएम (इसकी फीस 35 से 73 लाख सालाना तक हो सकती है), एमआईएम, एम.आर्क, एम.इंजीनियरिंग, एमए जैस कई कोर्स किए जा सकते हैं. फीस मोटे तौर पर 50 लाख रुपये सालाना के आसपास ही है. सेलेक्शन परीक्षा से होता है. ड्यूरेशन अलग-अलग है.

इस वेबसाइट पर जाएं

किस कोर्स के लिए फॉर्म कब निकलेगा, कैसे अप्लाई करना है, साथ में कौन से डॉक्यूमेंट्स लगाने हैं. ऐसे और दूसरे सभी जरूरी डिटेल जानने के लिए आपको मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसका पता है – mit.edu. ये यूनिवर्सिटी कैम्ब्रिज में है और साल 1861 में बनी थी.

यह भी पढ़ें: IIM जम्मू में निकली भर्ती, 2 लाख से ज्यादा है महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget