एक्सप्लोरर

साइकिल वाले का बेटा यूं बना सोशल मीडिया का 'बादशाह', जानें यूट्यूब पर कैसे आया मनोज का 'डे'

Manoj Dey Story: मनोज डे एक गरीब परिवार से आते हैं. उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया लेकिन हार नहीं मानी. उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और आज वे एक सफल यूट्यूबर हैं.

Manoj Dey Success Story: अगर आप किसी मजबूत दृढ़ के साथ किसी काम को करने की ठान लेते हैं लेकिन बीच में ही उसे छोड़ देते हैं तो आपके लिए मनोज डे की कहानी जानना बेहद जरुरी है. मनोज डे आज एक बेहद ही सक्सेसफुल यूटूबर हैं. जो इससे बेहद ही शानदार कमाई करते हैं. लेकिन सफलता के मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई कठिनाइयों की सीढ़ियों पर चढ़ना पड़ा आइए जानते हैं मनोज के फर्श से लेकर अर्श तक पहुंचने का सफर.

झारखंड के धनबाद जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले मनोज डे (Manoj Dey) का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था. उनके पिता साइकिल की मरम्मत का कार्य किया करते थे. जिससे उनके घर का गुजारा चलता था. कभी 200 तो कभी 250 रुपये की कमाई से उनके पिता 6 लोगों का पालन पोषण करते थे. जहां अभिभावक अपने बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में दाखिला कराने के लिए ज्यादा पैसे देने को भी तैयार हो जाते हैं वहां मनोज डे की पढ़ाई-लिखाई गांव के ही एक सरकारी स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने आईटीआई की और गुजरात में एक फैक्ट्री में कार्य करने के लिए पहुंच गए.

गुजरात में कुछ दिन काम करने के बाद वह वहां से वापस झारखंड अपने घर आ गए और साइबर कैफे में काम करने के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया. कैफे में काम करने के दौरान उन्हें यूट्यूब से पैसे कमाने का एक वीडियो दिखा. फिर क्या था उन्होंने ठाना की अब वह यूट्यूब से पैसा कमाएंगे. मगर शुरूआत में उन्हें काफी दिक्कतें आईं. मनोज के तीन YouTube चैनल असफल रहे. उनके सिंगिंग और कॉमेडी चैनल नहीं चले. टेक चैनल से 80 डॉलर कमाए, लेकिन ऐडसेंस अकाउंट डिसेबल हो गया. लेकिन शुरुआती समय में उन्हें नीतियों की सही जानकारी नहीं थी, जिस वजह से वह बुरी तरह हताश हो गए.

पहली बार मिले थे इतने रुपये

लेकिन फिर उन्होंने अपने खुद के नाम यानि मनोज डे के नाम से एक बार फिर यूट्यूब चैनल शुरू कर लिया. उस समय उनके पास एक सस्ता स्मार्टफोन था. जिसकी मदद से वे वीडियो बनाते थे. यूट्यूब ने जब उनका चैनल मॉनेटाइज़ किया तब उनके 33 हजार सब्सक्राइबर्स थे. उन्हें पहली बार कमाई 14,000 रुपये मिले थे. इसके बाद चैनल बेहद तेजी से आगे बढ़ने लगा.

लाखों में हैं सब्सक्राइबर्स

आज के समय में मनोज डे के चैनल पर 6.12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वह अब यूट्यूब से लाखों रुपये कमाते हैं. जिससे उन्होंने एक घर बनवाया अब कच्चे मकान में रहने वाले मनोज एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं. साथ ही उनके परिवार का लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से चेंज हो चुका है.

यह भी पढ़ें- ​IAS Success Story: ऑटो चालक के बेटे ने किया कारनामा, पहले ही प्रयास में बना सबसे युवा IAS अफसर, भावुक कर देगी संघर्ष की कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
IPS Tanushree Pulwama: पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?
पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget