एक्सप्लोरर

बिहार के कल्चर में पढ़ने का है मन तो इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ले सकते हैं एडमिशन

अगर आप महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप दाखिला ले सकेंगे और कब है एंट्रेंस. जानिए कौन-कौन से कोर्स हैं यूनिवर्सिटी में...

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU), जो बिहार के मोतिहारी में स्थित है इस यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 2016 में की गई थी. यह विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एक है, और यहां पर शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में हाई लेवल कोर्स उपलब्ध हैं. अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तरह ही महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी सीयूईटी (Common University Entrance Test) परीक्षा के माध्यम से एडमिशन दिया जाता है.

सीयूईटी परीक्षा और एडमिशन प्रक्रिया

सीयूईटी परीक्षा के तहत छात्रों को UG (अंडर ग्रेजुएट) और PG (पोस्ट ग्रेजुएट) कोर्स में एडमिशन मिलता है. इसके लिए, छात्रों को पहले सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी की परीक्षा देनी होती है. मौजूदा समय में सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी की परीक्षा आयोजित होनी है. इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए छात्रों को सीयूईटी के आवेदन के समय यूनिवर्सिटी का चयन करना होता है. परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद, यूनिवर्सिटी द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाती है, जिसमें परीक्षा के स्कोर के आधार पर छात्रों को एडमिशन दिया जाता है.

कोर्स और प्रोग्राम

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में विभिन्न अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स मौजूद हैं. इस विश्वविद्यालय में बीए, बीटेक, बीएससी, बीकॉम से लेकर एमटेक, एमए, एमजे, एमएससी, एमफिल और पीएचडी जैसे कोर्स कराए जाते हैं.

इस विश्वविद्यालय में कुल 20 पोस्टग्रेजुएट कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख क्षेत्रों में शिक्षा दी जाती है. इनमें कॉमर्स, मैनेजमेंट साइंस, कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन टेक्नॉलजी, लाइब्रेरी और इनफार्मेशन साइंस, मीडिया स्टडीज, एजुकेशनल स्टडीज, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, बॉटनी साइंस, जूलॉजी जैसे अनेक विषय शामिल हैं.

सीयूईटी पीजी के कटऑफ की संभावना

सीयूईटी पीजी के लिए संभावित कटऑफ के बारे में बात करें, तो यह विभिन्न विषयों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. 

-एमएससी फिजिक्स के लिए 59-64 पर्सेंटाइल तक कटऑफ हो सकता है.
-एमएससी केमिस्ट्री के लिए 58-62 पर्सेंटाइल तक कटऑफ रह सकता है.
-एमबीए के लिए 53-58 पर्सेंटाइल तक कटऑफ हो सकता है.

इन कटऑफ्स को ध्यान में रखते हुए, छात्र अपने स्कोर के अनुसार अपने पसंदीदा कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

1700 छात्रों के लिए बने हैं हॉस्टल

महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी (MGCU) के परिसर में दो लड़कों के हॉस्टल और एक लड़कियों का हॉस्टल है. इन हॉस्टलों में कुल मिलाकर 1700 छात्रों के रहने की क्षमता है, जिसमें यूजी (अंडरग्रेजुएट) और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों स्तर के छात्र शामिल हैं. लड़कों के लिए दो हॉस्टल हैं, जिनमें छात्रों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि बिस्तर, टेबल, कुर्सी, वॉर्डरोब, और 24 घंटे पानी और बिजली की सुविधा. इसके अलावा, इन हॉस्टलों में वाई-फाई, वॉशरूम, और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2025: नीट यूजी के लिए नोटिफिकेशन जारी, शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, इस दिन होगा पेपर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget