एक्सप्लोरर

​Covid-19 : महाराष्ट्र में कॉलेज, विश्वविद्यालय 15 फरवरी तक बंद, परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

​Maharashtra: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के कॉलेजों - विश्वविद्यालयों को 15 फरवरी तक बंद कर दिया गया है.

Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते सभी राज्यों द्वारा अलग-अलग प्रकार से इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि होते देख राज्य में गैर-कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय कॉलेज 15 फरवरी तक बंद रहेंगे.  उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ​(Higher and Technical Education Minister Uday Saman​t) ​ने कोविड -19 ​(Covid-19) ​के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, महाराष्ट्र के सभी गैर-कृषि, स्वायत्त विश्वविद्यालय, तकनीकी और संबद्ध कॉलेज को 15 फरवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. छात्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कॉलेज ऑनलाइन परीक्षाएं ​(Online Exam) ​कराएंगे.

उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी. इन सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं भी इस अवधि के दौरान ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए इस निर्णय पर पहुंची थी. इसके अलावा मंत्री सामंत ने कहा कि सरकार ने छात्रों को अग्रिम नोटिस देकर विभिन्न कॉलेजों से संबद्ध छात्रावासों ​(Hostels) ​को बंद करने का भी फैसला किया है. ये छात्रावास एक विशिष्ट समय अवधि के लिए बंद रहेंगे और विश्वविद्यालय इसे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लागू करेंगे. हालांकि, विदेश से आए छात्रों के लिए छात्रावास चालू रहेंगे.
GATE Admit Card 2022: कल जारी होंगे GATE 2022 के प्रवेश पत्र, इस प्रकार कर सकते हैं डाउनलोड
मुंबई और पुणे में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल पहले ही कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि के मामलों उछाल को देखते हुए बंद कर दिए गए थे. महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दिसंबर में कहा था कि अगर स्थिति बनी तो सरकार राज्य के सभी स्कूलों को बंद कर देगी.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget