एक्सप्लोरर

जिस यूनिवर्सिटी से पूर्व राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति कर चुके हैं पढ़ाई वहां आप भी ले सकेंगे दाखिला, जानिए क्या है प्रोसेस

जिस यूनिवर्सिटी से पूर्व राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति कर चुके हैं पढ़ाई वहां आप भी ले सकते हैं दाखिला. जानिए ऐसी यूनिवर्सिटी में आप कैसे एडमिशन ले सकते हैं और यहां पढ़ने के कितनी फीस लगती है.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में से एक है. इस विश्वविद्यालय की स्थापना सर सैयद अहमद खान ने 1875 में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज के रूप में की थी. 1920 में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और तब से यह देश की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है.

सर सैयद अहमद खान का सपना था कि मुस्लिम समुदाय आधुनिक शिक्षा से जुड़े और साथ ही अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी बनाए रखे. उन्होंने इस संस्थान की कल्पना एक ऐसे स्थान के रूप में की जहां पूरब और पश्चिम की शिक्षा का समन्वय हो. आज AMU में हर धर्म और समुदाय के छात्र पढ़ते हैं और यह सच्चे अर्थों में राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया है.
 
इस तरह होता है एडमिशन 

प्रवेश प्रक्रिया की बात करें तो कुछ बैचरल्स, मास्टर्स पाठ्यक्रमों में जैसे BA Hons (हिंदी,संस्कृत, फिलॉसफी वा अन्य), BSC HONS (Geography statistics) और कुछ अन्य कोर्सेस में प्रवेश सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से होता है जबकि कुछ अन्य कोर्स के लिए विश्वविद्यालय अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है जिसे AMUEE (AMU Entrance Examination) कहा जाता है.

यूनिवर्सिटी में इतनी लगती है फीस 

फीस की बात करें तो यह कोर्सेज के अनुसार अलग-अलग होती है. ग्रेजुएट कोर्स में-BA(HONS) की नॉन रेजिडेंशियल फीस 10 हजार और रेजिडेंशियल फीस 12 से 13 हजार, BSc(HONS) की नॉन रेजिडेंशियल फीस 9 हजार से 12 हजार और रेजिडेंशियल फीस 11 हजार से 15 हजार, BSc Nursing की नॉन रेजिडेंशियल फीस 25 हजार और रेजिडेंशियल फीस 27 हजार, वही B.Tech की फीस 42 हजार से 67 हजार रुपए है. 

जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की बात करे तो- MA,M.Sc जैसे कोर्सेज की फीस 15 से 20 हजार वा M.Tech की फीस 20 हजार से 45 हजार  MBA की फीस 20 हजार से 25 हजार वा Ph.D की फीस 10 से 15 हजार जबकि MBBS की फीस 46 हजार से 50 हजार निर्धारित है. विश्वविद्यालय में 100 से अधिक विभाग हैं जो विज्ञान, कला, कॉमर्स, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून और कृषि जैसे विषयों में शिक्षा प्रदान करते हैं.

इन महान हस्तियों ने इस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई

AMU ने देश को कई महान हस्तियां दी हैं जिनमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन, प्रसिद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, मशहूर शायर और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी और स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप पढ़ चुके हैं. एडमिशन और फीस से जुड़ी अन्य ताजा जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.amu.ac.in) देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जिस यूनिवर्सिटी ने देश को दिए तीन-तीन प्रधानमंत्री, जानिए वहां कैसे होता है एडमिशन? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
IPS Tanushree Pulwama: पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?
पुलवामा की SSP से दिल्ली पुलिस तक का सफर, जानिए कौन हैं IPS तनुश्री और उनकी पढ़ाई-लिखाई?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget