एक्सप्लोरर

जिस यूनिवर्सिटी ने देश को दिए तीन-तीन प्रधानमंत्री, जानिए वहां कैसे होता है एडमिशन?

देश की राजनीति में जिस यूनिवर्सिटी ने तीन-तीन प्रधानमंत्री दिए क्या आप भी उस यूनिवर्सिटी में लेना चाहते हैं एडमिशन. जानिए कैसे मिलता है इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 23 सितंबर 1887 को हुई थी और यह भारत के चौथे सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है. इसे 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' कहा जाता है और इसकी स्थापना सर विलियम म्योर की देखरेख में हुई थी, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना था. इलाहाबाद विश्वविद्यालय को छात्र राजनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है, जहां से कई प्रमुख नेता निकले हैं जिनमें भारत के तीन पूर्व प्रधानमंत्री श्री गुलज़ारी लाल नन्दा, श्री चंदशेखर, श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह मुख्य है इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रों के लिए बेहतर पढ़ाई का एक अच्छा विकल्प बन गया है. यहां कम फीस में अच्छी शिक्षा मिल रही है. विश्वविद्यालय में इस साल कई नए कोर्स भी शुरू किए गए हैं.

ये है विभिन्न कोर्स की फीस 

विश्वविद्यालय में बी.ए. की नॉन प्रैक्टिकल वा प्रैक्टिकल सब्जेक्ट की सालाना फीस क्रमशः 3909 से 4109 रुपये है. बी.एससी. की फीस 8 से 12 हजार रुपये है. बी.टेक. के लिए 30 से 40 हजार रुपये सालाना और एमबीए कोर्स की फीस 40 से 50 हजार रुपये सालाना निर्धारित है.

CUET के जरिए मिलता है एडमिशन 

पिछले शैक्षिक सत्र से एडमिशन CUET एग्जाम के माध्यम से हो रहे जिसके लिए सबसे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. मेरिट के आधार पर सीट आवंटन होगा तथा दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी. विश्वविद्यालय परिसर में कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. पूरे कैंपस में वाई-फाई की फ्री सुविधा है. एक बड़ी केंद्रीय पुस्तकालय है. छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास हैं. खेल मैदान और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की ट्रांसजेंडर बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, जानें कैसे पांच साल में हासिल की मंजिल

इन कोर्स की होती है पढ़ाई 

विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग और प्रबंधन के विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित होते हैं. स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक, बीएफए, बीए-एलएलबी(Hons) और स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम, एमटेक, एमबीए, एमए एलएलबी(Hons) की पढ़ाई होती है. विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष 70 प्रतिशत छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिला. अगले शैक्षणिक सत्र से स्मार्ट कक्षाएं और नई प्रयोगशालाएं प्रारंभ होंगी. ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा भी उपलब्ध होगी. खेल सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा.

260 एकड़ में फैला हुआ है कैंपस 

1887 में स्थापित यह विश्वविद्यालय 260 एकड़ क्षेत्र में फैला है. यहां 50 से अधिक विभाग और 800 से अधिक शिक्षक हैं. हर साल 25,000 से अधिक स्टूडेंट्स यहां पढ़ाई करते हैं. एडमिशन और फीस से जुड़ी अन्य ताजा जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.allduniv.ac.in देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: SP, SSP, DIG, IG इनमें सबसे पावरफुल कौन? जानिए पुलिस विभाग के सीनियर पदों के बारे में

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget