एक्सप्लोरर

WBHRB ने मेडिकल टेक्नोलाजिस्ट पद के लिये निकाली 863 वैकेंसी, अंतिम तिथि पास है जल्द करें आवेदन

डब्ल्यूबीएचआरबी ने मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड 3 के पदों पर वैकेंसी के लिये नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

नई दिल्लीः WBHRB Recruitment 2020: वेस्ट बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेडिकल टेक्ननोलाजिस्ट ग्रेड 3 पदों के लिये भर्तियां निकाली हैं. योग्य उम्मीदवार जल्द अप्लाई कर दें क्योंकि अंतिम तिथि बिलकुल नजदीक है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2020 है. ये वैकेंसी हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट, गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल के अंडर आने वाले वेस्ट बंगाल सबोर्डिनेट हेल्थ सर्विसेज के अंतर्गत  निकली हैं. इस रिक्रूटमेंट के विषय में ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आ चुका है, जिसका पता है wbhrb.net.in. यहीं से आवेदन भी किये जा सकते हैं. पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में आवेदन का तरीका – पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए ऐसे आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जायें और होमपेज पर मेडिकल टेक्नोलाजिस्ट रिक्रूटमेंट नाम के लिंक पर क्लिक करें. एक नया पेज खुल जायेगा. वहां लिखे नोटीफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. उसके बाद अप्लाई नाओ पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करके अप्लीकेशन भर दें. यहां तक पहुंचने के बाद अप्लीकेशन फीस भरना न भूलें. अंत में सभी जानकारियां सही और सटीक भरकर सबमिट कर दें. वैकेंसी विवरण – मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड 3 के 863 पदों पर निकली वैकेंसी का विवरण इस प्रकार है. मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (आरडी) - 49 मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (ईसीजी) - 317 मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (आरटी) - 27 मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (डायलिसिस) - 36 मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (ईईजी/ईएमजी) - 10 मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (कैथ लैब) - 13 मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (परफ्यूजनिस्ट) - 05 मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (क्रिटिकल केयर) - 332 मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (ऑडियोमेट्री) - 02 मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट (ओटी) - 72 सैलरी – इन पदों के लिये चयन होने पर 7100 / - रुपए – 37600 / - रुपए (एन्ट्री पे 7,440 / - रुपए) 3,600/ - रुपए ग्रेड पे के साथ सरकारी अलाउंस जो समय-समय पर मिलते हैं, वे भी मिलेंगे. शैक्षिक योग्यता – कैंडिडेट के लिये आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उसने फिजिक्स,केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ हायर सेकेंड्री परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो. साथ ही आवश्यक है कि उसने वेस्ट बंगाल पैरा मेडिकल काउंसिल के तहत वेस्ट बंगाल के स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मेडिकल टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय डिप्लोमा लिया हो. इसके अलावा अगर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित विषय की मेडिकल टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या मेडिकल टेक्नोलॉजी में संबंधित विषय में 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स किया है तो भी इन पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं. अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदन के लिये आयु सीमा 21 से 39 वर्ष है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget