एक्सप्लोरर

UPSC में DCIO और DPA पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

यूपीएससी ने डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर और डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के लिए भर्तियां निकली हैं. आवेदन ऑनलाइन आरंभ हो चुके हैं

नई दिल्ली: UPSC DCIO and DPA Recruitment 2020 Notification: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने समूह ए और समूह बी में डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर और डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. कुल 29 पदों पर यह वैकेंसी निकली हैं. यूपीएसी डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर और डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2020 नोटीफिकेशन के अनुसार यह आवेदन 28 दिसंबर 2019 से आरंभ हो चुके हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी 2020 दोपहर बारह बजे तक है. आवेदन इस पते पर किये जा सकते हैं – upsconline.nic.in. अगर परीक्षा की बात करें तो चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.

शैक्षिक योग्यता –

यूपीएसी डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पद के लिये आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को इंजीनियरिंग (बीई या बीटेक) या बीएससी (इंजीनियरिंग) में स्नातक होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से इसके समकक्ष होना चाहिए. आईटी या कंप्यूटर विज्ञान के साथ विज्ञान में तीन साल की स्नातक की डिग्री के बाद मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) पूरा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इसी तरह, डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन या विज्ञान या सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर होना चाहिए या संबंधित विषय में बीई या बीटेक होना चाहिए.

अगर आयु सीमा की बात करें तो डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पद के लिये आयु सीमा 35 वर्ष और डाटा प्रोसेसिंग सहायक (डीपीए) पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गयी है.

आवेदन शुल्क –

सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए शुल्क है 25 रुपये और एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रखा गया है 50 रुपये. भुगतान या तो एसबीआई की किसी भी शाखा में पैसा नकद जमा करके किया जा सकता है या एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा, मास्टर क्रेडिट, डेबिट कार्ड का उपयोग करके भी किया जा सकता है. जो आपको सुलभ हो.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, जानें कौन-से एग्जाम लिस्ट में?
UP में 4 महीनों में होंगी 7 बड़ी परीक्षाएं, जानें कौन-से एग्जाम लिस्ट में?
BPSC 72वीं भर्ती में बदलाव, डीएसपी के पद घटे, अब 1187 पदों पर भर्ती
BPSC 72वीं भर्ती में बदलाव, डीएसपी के पद घटे, अब 1187 पदों पर भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
MP पुलिस में SI-सूबेदार के 504 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर तक करें आवेदन
MP पुलिस में SI-सूबेदार के 504 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर तक करें आवेदन

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget