एक्सप्लोरर

सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सुनहरा मौका! UPPSC ने निकाली 7466 पदों पर LT ग्रेड शिक्षक भर्ती

​UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: UPPSC ने LT ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 7466 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस बार चयन प्रक्रिया दो चरणों प्री और मेन्स परीक्षा में होगी, OTR जरूरी है.

अगर आप सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के लिए 28 जुलाई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पहली बार होगा दो चरणों में चयन

इस बार आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. अब चयन दो चरणों में किया जाएगा पहले प्रारंभिक परीक्षा (प्री) और फिर मुख्य परीक्षा (मेन्स). यह पहली बार है जब LT ग्रेड शिक्षक भर्ती में इस तरह की परीक्षा प्रणाली लागू की गई है. इससे चयन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व मजबूत हो जाएगी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 7466 पद निकाले गए हैं-

पुरुष वर्ग के लिए: 4860 पद

महिला वर्ग के लिए: 2525 पद

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए: 81 पद

पात्रता और आयु सीमा

यह नियुक्ति कुल 15 विषयों में की जाएगी. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 जुलाई 2025 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

OTR जरूरी

UPPSC ने इस भर्ती में आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को अनिवार्य कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने OTR नहीं कराया है, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे. इसलिए सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाकर OTR रजिस्ट्रेशन जरूर पूरा कर लें.

यह भी पढ़ें: भारत आ रहीं ब्रिटेन की ये टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जानिए कहां बनाएंगी कैंपस

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  2. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो OTR करें.
  3. वेबसाइट पर दिख रहे LT ग्रेड शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  4. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  6. ऑनलाइन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें.
  7. एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास सेव रखें.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
Bullet Train Driver: बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
RRB JE recruitment 2026: रेलवे ने 4098 पदों पर भर्ती का किया ऐलान, 14 अगस्त से JE-DMS और CMA के पदों पर शुरू होंगे आवेदन
रेलवे ने 4098 पदों पर भर्ती का किया ऐलान, 14 अगस्त से JE-DMS और CMA के पदों पर शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget