एक्सप्लोरर

UP Jobs 2025: यूपी में निकली एपीओ के 182 पदों पर वैकेंसी, 16 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

UP Jobs 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती 2025 के लिए 182 पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगी.

UPPSC Jobs 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा 2025 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 182 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि आवेदन पत्र में सुधार और शुल्क से जुड़ी समस्याओं के समाधान की आखिरी तारीख 24 अक्तूबर 2025 होगी.

आयोग का विस्तृत विज्ञापन 16 सितंबर से यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध होगा. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने का तरीका, आरक्षण और आयु में छूट से जुड़े नियम, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जैसी सारी जानकारी दी जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे विस्तृत विज्ञापन ध्यान से पढ़ें और केवल तभी आवेदन करें जब वे सभी योग्यता शर्तों को पूरा करते हों.

कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस भर्ती के लिए तय पदों की संख्या परिस्थितियों और जरूरत के हिसाब से बढ़ या घट सकती है. अभी 182 पद तय किए गए हैं, लेकिन इसमें बदलाव संभव है. आयु सीमा की बात करें तो इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे जिनकी उम्र 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. यानी उनका जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए. दिव्यांग उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें - UPSSC Jobs 2025: यूपी में शुरू होने वाली है बंपर भर्ती, 44000 से ज्यादा पद भरेगा UPSSC

जल्द मिलेंगी अधिक डिटेल्स  

शैक्षिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग 16 सितंबर को जारी किए जाने वाले विस्तृत विज्ञापन में बताएगा. हालांकि सामान्य तौर पर इस पद के लिए कानून से जुड़ी डिग्री और जरूरी शर्तें होती हैं. पिछली बार अप्रैल 2022 में सहायक अभियोजन अधिकारी के 69 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था. उस समय आयोग ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी कराए थे. पूरी चयन प्रक्रिया लगभग 14 महीने में पूरी हुई थी और जून 2023 में अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया था. इस बार भी उम्मीदवारों को उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी होगी.

यह भी पढ़ें - तकनीकी गड़बड़ी से रुकी बिहार एसटीईटी 2025 आवेदन प्रक्रिया, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget