एक्सप्लोरर

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली बम्पर भर्ती, 2691 पदों के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द आवेदन कर लें.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिसशिप के 2691 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह मौका उन युवाओं के लिए अच्छा है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और जिन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co या bfsissc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम डेट 5 मार्च 2025 है.

ये है रिक्ति विवरण

देशभर में 2691 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें विभिन्न राज्य और क्षेत्रों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं. आंध्र प्रदेश में 549, अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 12, बिहार में 20, चंडीगढ़ में 11, छत्तीसगढ़ में 13, गोवा में 19, गुजरात में 125, हरियाणा में 33, हिमाचल प्रदेश में 2, जम्मू कश्मीर में 4, झारखंड में 17, कर्नाटक में 82, केरल में 118, मध्य प्रदेश में 81, महाराष्ट्र में 296, दिल्ली में 69, ओडिशा में 53, पंजाब में 48, राजस्थान में 41, तमिलनाडु में 122, तेलंगाना में 304, उत्तराखंड में 9, उत्तर प्रदेश में 361, और पश्चिम बंगाल में 78 पदों पर भर्ती की जाएगी.

जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, अभ्यर्थी ने 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो.

उम्र सीमा

आयु सीमा की बात करें तो 1 फरवरी 2025 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है. ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल, एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और पीडब्ल्यूबीडी (पर्सन विद डिसएबिलिटी) को 10 साल की छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2025 के लिए अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई, एक क्लिक में पढ़ें पूरी डिटेल्स

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, एससी, एसटी, महिला कैंडिडेट्स के लिए 600 रुपये है. जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क के साथ जीएसटी भी अलग से भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़ें: Jobs in Tesla: भारतीयों के लिए एलन मस्क की टेस्ला में जॉब्स, जानें किन-किन पदों पर कर सकते हैं अप्लाई?

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
सरकारी नौकरी का बंपर मौका, UPPSC ने निकालीं कई वैकेंसी
सरकारी नौकरी का बंपर मौका, UPPSC ने निकालीं कई वैकेंसी
भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल
भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget