एक्सप्लोरर

UPSC CSE 2025 के लिए अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई, एक क्लिक में पढ़ें पूरी डिटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है. उम्मीदवार परीक्षा के लिए 21 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.  

जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, उनके लिए जरूरी खबर है. आयोग ने एक फिर से परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है. अब उम्मीदवार 21 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी.

आयोग ने यह भी बताया कि सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक)-2025 के लिए आवेदन जमा करने की समयसीमा 21 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक रहेगी. यह दूसरी बार है जब यूपीएससी ने आवेदन की अंतिम डेट को आगे बढ़ा दिया है. इससे पहले आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 18 फरवरी 2025 कर दिया गया था. अब इसे फिर से बढ़ाकर 21 फरवरी 2025 कर दिया गया है. उम्मीदवारों के लिए 22 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक सुधार विंडो भी खोली जाएगी, जिसमें वे अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं.

परीक्षा का आयोजन

सिविल सेवा परीक्षा 2025 की अधिसूचना जनवरी में जारी की गई थी. यूपीएससी के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से 979 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 38 पद बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी के लिए रिजर्व्ड हैं.

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए चयन किया जाता है. उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के तीन चरणों से गुजरना होगा.

यह भी पढ़ें: टेस्ला में अच्छी नौकरी पाने के लिए एलॉन मस्क की कंपनी में कितनी पढ़ाई जरूरी है?

ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में बदलाव

यूपीएससी ने हाल ही में ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में कुछ बदलाव भी किए हैं. कुछ उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्याओं की शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग ने इसे और सुचारू बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

जो भी उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शामिल होना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें. आवेदन करने के लिए upsconline.gov.in पर जाएं और आवश्यक विवरण भरकर फॉर्म सबमिट करें.

यह भी पढ़ें: Jobs in Tesla: भारतीयों के लिए एलन मस्क की टेस्ला में जॉब्स, जानें किन-किन पदों पर कर सकते हैं अप्लाई? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
सरकारी MBBS कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने नंबर हो सकते हैं जरूरी, जानें संभावित कटऑफ
सरकारी MBBS कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने नंबर हो सकते हैं जरूरी, जानें संभावित कटऑफ
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget